एक्सप्लोरर

मामा की तरह महिलाओं में बेहद लोकप्रिय हैं मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव, 20 हजार बहनों से बंधवाते हैं राखी

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहन की तरह राज्य की बहनों के लाडले हैं. रक्षा बंधन पर क्षेत्र की महिलाएं राखी बांधती हैं और मोहन यादव भी बहनों को गिफ्ट देते हैं.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य की महिलाओं के बाच काफी प्रचलित हैं. लाडली बहना जैसी महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कारण शिवराज को प्रदेश की बहनों और बेटियों से खूबर प्यार मिला है. राज्य की जनता उन्हें मामा कहकर बुलाती है. शिवराज की इतनी लोकप्रियता होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने उनकी जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया. एमपी के मामा की तरह मोहन यादव भी बहनों के लाडले हैं. 10 सालों से वह अपने विधानसभा क्षेत्र की 20 हजार बहनों से राखी बंधवा रहे हैं.

मोहन यादव ने बुधवार (13 दिसंबर) को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. जब शिवराज की जगह मोहन यादव के नाम का सीएम पद के लिए ऐलान हुआ तो इसके पीछे की वजहों पर चर्चा होने लगी. पार्टी में लंबे समय से हैं, मध्य प्रदेश की राजनीति में ऊंचा कद है, ओबीसी चेहरा हैं और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से रिश्ता होने के अलावा महिला वोटर्स के बीच लोकप्रियता भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने का एक कारण हो सकती है. शिवराज और मोहन यादव के बीच दो बातें कॉमन हैं कि दोनों ही ओबीसी चेहरा हैं और महिलाओं के बीच काफी फेमस हैं.

10 सालों से बंधवा रहे राखी
मोहन यादव पिछले 10 सालों से अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में महिलाओं से राखी बंधवाते हैं. क्षेत्र की 20 हजार महिलाएं उन्हें राखी बांधती हैं. रक्षा बंधन के पहले से राखी बांधने का सिलसिला शुरू होता है और त्योहार के बाद तक जारी रहता है. बताया जाता है कि 10 साल पहले जब मोहन यादव दूसरी बार विधायक चुने गए थे तो उज्जैन को बागपुरा और गोपालपुरा इलाके में महिलाओं ने तिलक लगाकर मोहन यादव को राखी बांधी थी. उस वक्त रक्षा बंधन नहीं था, फिर भी 1000 महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी थी और आज उन्हें राखी बांधने वाली बहनों की संख्या 20 हजार पहुंच गई है. मोहन यादव भी राखी बंधवाने के बाद क्षेत्र की बहनों को गिफ्ट देते हैं.

पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन ने भी बांधी राखी
मध्य प्रदेश की पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन ने भी मोहन यादव को राखी बांधी थी. मोहन यादव की खुद की दो बहनें हैं. एक बहन का नाम ग्यारसी बाई और दूसरी बहन का नाम कलावती यादव है. उनके दो भाई नंदलाल यादव और नारायण यादव हैं. मोहन यादव अपने भाई के परिवार और बड़ी बहन कलावती यादव के साथ जॉइंट फैमिली में रहते हैं. कलावती यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं और उज्जैन के अलग-अलग इलाकों से 6 बार उन्होंने पार्षद का चुनाव जीता है. इस समय कलावती यादव उज्जैन में नगर निगम अध्यक्ष हैं. इसके अलावा, मोहन यादव के परिवार में उनकी पत्नी सीमा यादव, बड़ा बेटा अभिमन्यु यादव, बेटी आकांक्षा यादव और छोटा बेटा वैभव यादव हैं.

यह भी पढ़ें:-
शिवराज और वसुंधरा की सियासी पारी का आगे क्या होगा? सेंट्रल कैबिनेट में मिल सकता है कौन सा मंत्रालय, एक्सपर्ट ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget