एक्सप्लोरर

MP Assembly Election: 50 तोला से भी ज्‍यादा सोना है गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा की पत्‍नी के पास

नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर बताया कि उनके पास कुल 6.84 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 2018 में उनके पास कुल 6.88 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को संपन्न हो चुकी है. नामांकन के साथ उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा चुनाव आयोग को दिया है, उसकी बहुत चर्चा हो रही है. राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर संपत्ति का ब्यौरा दिया. इसके मुताबिक, उनके और उनकी पत्नी गायत्री मिश्रा के पास 77 तोला सोना है. इसमें से 56 तोला सोना सिर्फ गायत्री मिश्रा के पास है. वहीं, पांच सालों में नरोत्तम मिश्रा की कमाई में कमी हुई. 

साल 2018 में नरोत्तम मिश्रा की तरफ से दिए गए हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास कुल 6.88 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जबकि अब उनके पास 6.84 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. पांच सालों में उनकी संपत्ति में मामूली कमी हुई है. 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा ने बताया था कि उनके पास 2.96 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इस वक्त नरोत्तम मिश्रा के पास 1.40 करोड़ की चल संपत्ति है और 5.43 करोड़ रुपये के खेत, मकान जैसी अचल संपत्ति है. उनके पास डबरा में एक मकान है और गायत्री मिश्रा का भोपाल की अरेरा कॉलोनी में एक घर है.

पांच सालों में घटी नरोत्तम मिश्रा की कमाई
2018 से अब तक नरोत्तम मिश्रा की कमाई में भारी कमी देखी गई है. ताजा ब्यौरे के मुताबिक, 2023-2024 में उन्हें 16.25 लाख रुपये की कमाई हुई, जबकि इससे पहले 2022-23 में उन्हें 27.97 लाख रुपये की कमाई हुई थी. 2021-22 में 11.74 लाख, 2020-21 में 8.08 लाख और 2019-20 में उनकी कुल कमाई 13.8 लाख रुपये थी. 

गायत्री मिश्रा की कमाई की बात करें तो 2023-24 में उनकी कोई कमाई नहीं हुई है. 2022-23 में उन्होंने 3.8 लाख रुपये की कमाई की, जबकि 2021-22 में कोई कमाई नहीं, 2020-21 में 5.8 लाख और 2019-20 में 8.8 लाख रुपये की कमाई हुई थी. इस पर नजर डालें तो पांच सालों में गायत्री मिश्रा की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं. 
 
नरोत्तम मिश्रा का बैंक बैलेंस कितना
एफिडेविट में नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि उनके पास कुल 75 हजार रुपये कैश है, जिसमें से 50 हजार उनके पास और 25 हजार गायत्री मिश्रा के पास है. नरोत्तम मिश्रा के पास करीब 89 लाख रुपये बैंक में जमा हैं. इनमें गायत्री मिश्रा और परिवार के सदस्यों का बैंक बैलेंस भी शामिल हैं. नरोत्तम मिश्रा के दो बैंक अकाउंट में कुल 87 लाख जमा हैं, जबकि पत्नी के अकाउंट में 77,000 और परिवार के अन्य सदस्यों के अकाउंट में 45 हजार रुपये जमा हैं. इसके अलावा, नरोत्तम मिश्रा के पास 21 तोला सोना है, जिसकी कीमत 11.4 लाख रुपये है. गायत्री मिश्रा के पास 56 तोला सोना है और इसकी कीमत करीब 39 लाख रुपये है. गृहमंत्री के पास 75 हजार रुपये की एक रिवॉल्वर भी है.

नरोत्तम मिश्रा के पास कोई वाहन नहीं
नरोत्तम मिश्रा के पास अपना कोई वाहन नहीं है और उनकी आय का जरिया किसानी है. वहीं, गायत्री मिश्रा गृहणी हैं.

यह भी पढ़ें:-
MP Assembly Election 2023: सीएम शिवराज से कितने अमीर हैं कैलाश विजयवर्गीय, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget