एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: आर्टिकल 370 के प्रति कांग्रेस के प्यार की वजह से गई सैनिकों की जान- पीएम मोदी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: कश्मीर के मुद्दे पर मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया. वन रैंक, वन पेंशन के ज़रिए उन्होंने विपक्षी दलों पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: वीरों की धरती हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा-370 पर कांग्रेस को जमकर घेरा. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब से हमने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाई, तो कुछ लोगों को नींद नहीं आ रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन कांग्रेसी नेताओं के पेट में दर्द होता है, तो मैं ऐसे लोगों को चैलेंज करता हूं कि आपको धारा-370 इतना ही प्रिय है, तो हिम्मत के साथ हरियाणा के लोगों को बताओ कि चुनाव अगर वो जीतकर आयेंगे, तो 370 वापस लाएंगे. इसके साथ ही मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रति कांग्रेस के प्यार की वजह से सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी. उन्होंने 370 हटाने पर देशभर से समर्थन मिलने का दावा भी किया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हिम्मत नहीं है, तो कांग्रेस के नेता घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें. उन्होंने कहा कि धारा-370 के समर्थक कांग्रेसी हरियाणा के गांव-गांव जाकर इसके फायदे जनता को जरा बताएं तो. प्रधानमंत्री ने कांग्रेसी नेताओं को जमीनी हकीकत की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि जिन माताओं ने अपने वीर बेटे खो दिए हैं, जिन बच्चों ने अपने सिर से अभिभावक का साया खोया है, जिस महिला ने अपना सुहाग खोया है उनसे जाकर कांग्रेसी जरा पूछें कि धारा-370 ने उनको क्या दिया है

PM मोदी ने कहा कि राफेल विमान को लेकर विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव के दौरान खूब हायतौबा मचाई थी. इन्होंने पूरी कोशिश की कि ये समझौता रद्द हो जाए, भारत में नया लड़ाकू विमान न आने पाए. लेकिन मुझे खुशी है कि इनकी तमाम कोशिशों के बावजूद भारत को पहला लड़ाकू विमान सौंपा जा चुका है.'

निशाने पर रहीं विपक्षी पार्टियां

पीएम मोदी ने 'वन रैंक, वन पेंशन' के ज़रिए कांग्रेस और बाकी विपक्षी दलों पर लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाया, कहा कि वन रैंक, वन पेंशन पूरे देश में लागू है और सिर्फ हरियाणा में ही करीब दो लाख पूर्व फौजियों को वन रैंक, वन पेंशन का लाभ मिल चुका है.

चुनावी सभा में पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर देश में हो रहे हर सुधार, हर परिवर्तन के सामने बाधा खड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टियां तीन तलाक जैसे मुद्दे पर भी कानून बनाने से रोकने की हर संभव कोशिश करती रहीं लेकिन बीजेपी प्रतिबद्ध है.

बल्लभगढ़ में पीएम मोदी विपक्षी दलों पर जमकर बरसे, कहा- "हरियाणा में पहले सरकारी भर्ती का मतलब होता था 'रिश्वतखोरी और युवाओं से लूट.' नौकरियों के लिए यहां पहले कई तरह के खेल होते थे, जिसने कई नेताओं को जेल तक पहुंचा दिया है लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.

हरियाणा चुनाव: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अमीर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget