एक्सप्लोरर

Mizoram Election 2023: 8.52 लाख वोटर, 40 सीटों पर 174 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, मिजोरम चुनाव से जुड़ी हर जानकारी

Election News: मिजोरम में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट जहां वापसी का दावा कर रही है तो उसे जोरम पीपुल्स मूवमेंट से कड़ी टक्कर मिल रही है. वहीं कांग्रेस भी रेस में है.

Mizoram Election 2023 Date: मिजोरम में आज (7 नवंबर) 40 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है. इन 40 सीटों के लिए कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. सीएम जोरमथांगा की एमएनएफ वैसे तो बीजेपी के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) का हिस्सा है और केंद्र में एनडीए की सहयोगी है, लेकिन राज्य में दोनों के बीच दूरी है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, मिजोरम में आज 1276 मतदान केंद्रों पर कुल 8,52,088 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें पुरुष वोटर 4,13,064 और महिला वोटर 4,39,028 हैं. यहां सबसे खास बात ये है कि 18-19 आयु वर्ग के 50,611 मतदाता हैं जो पहली बार मतदान करेंगे. प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 8490 वोटर हैं. चुनाव आयोग ने राज्य के 30 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल पोलिंग सेंटर्स के रूप में चिह्नित किया है.

क्या है मतदान का समय

पीटीआई से बातचीत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने बताया कि मिजोरम के सभी 1276 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

किस राजनीतिक दल ने कितने उम्मीदवार उतारे हैं?

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 उम्मीदवार खड़े किए हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 23 और आम आदमी पार्टी (आप) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. 27 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

2018 विधानसभा चुनाव में क्या हुआ?

2018 मिजोरम विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 37.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं. जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 8 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही. कांग्रेस के खाते में 2018 चुनाव में पांच सीटें आईं थीं. वहीं बीजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव रिजल्ट: BJP और कांग्रेस के साथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अजित पवार गुट को मिली कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget