एक्सप्लोरर

J&K: महबूबा मुफ्ती बोलीं- भारत के साथ हमारे रिश्ते का आधार धारा 370, उमर अब्दुल्ला का भी विवादित बयान

अनुच्छेद 370 और 35 ए को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया टिप्पणी पर महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला बयान दिया है. पीएम मोदी ने कहा है कि कश्मीर को अनुच्छेद 370 और 35 ए से ‘बहुत नुकसान’ हुआ है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर को विशेष पहचान देने वाले अनुच्छेद 370 और 35-ए को लेकर राजनीति जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान को लेकर पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस हमलावर हो गई है. पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने यहां तक कह दिया कि भारत के साथ हमारे रिश्ते का आधार अनुच्छेद 370 है.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अबदुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान या बंदूक से भी ज्यादा उन लोगों से खतरा है जो राज्य के विशेष दर्जे को खत्म करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में कुंड घाटी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य जिस चुनौती से गुजर रहा है, उसको देखते हुए लोगों को लोकसभा में अपना प्रतिनिधि चुनते समय सही निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर को पड़ोसी देश या बंदूक से भी ज्यादा उन ताकतों से खतरा है जो राज्य के विशेष दर्जे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.’’

वहीं महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 देश के साथ हमारे रिश्तों और जुड़ाव का आधार है और अगर प्रधानमंत्री को लगता है कि इसके कारण कश्मीर को नुकसान हुआ तो उन्हें कश्मीर छोड़ देना चाहिए.’’

दरअसल, वाराणसी में एक निजी टीवी चैनल को शुक्रवार को दिये इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अनुच्छेद 370 और 35ए से कश्मीर को ‘बहुत नुकसान’ हुआ है.

अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है और राज्य से संबंधित कानून बनाने की संसद की शक्ति को सीमित करता है. अनुच्छेद 35ए राज्य विधानसभा को विशेषाधिकार देने के लिए ‘स्थायी निवासियों’ को परिभाषित करने की शक्ति देता है.

अनुच्छेद 35A के चलते जम्मू-कश्मीर में बाहर से आकर बसे लोगों को सरकारी नौकरी, शिक्षा और सुविधाओं से वंचित रखा जाता है. साथ ही, राज्य से बाहर के व्यक्ति से शादी करने वाली लड़की भी कई ज़रूरी अधिकार गंवा देती है.

ये भी पढ़ें: 

आतंकी हमले में 253 मौतों के बाद केंद्र सरकार ने लोगों को दी श्रीलंका नहीं जाने की सलाह

कैंसर से जूझ रहे जेट एयरवेज के कर्मचारी ने की खुदकुशी, नहीं मिली थी सैलरी, कांग्रेस का मोदी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget