एक्सप्लोरर

हरियाणा: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर, कल दोपहर 2.15 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण

हरियाणा में बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है और जेजेपी के खाते में 10 सीटें आई हैं. ऐसे में दोनों को मिलाकर ये आंकड़ा 50 का होता है. 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है.

चंडीगढ़: हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाएंगे. चंडीगढ़ में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, बैठक के बाद खट्टर दो बजे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर कल दोपहर 2.15 बजे शपथ भी ले सकते हैं. दिल्ली से पर्यवेक्षक बनकर गए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि मनोहर लाल खट्टर सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए. उन्होंने बताया कि बैठक में अनिल जैन ने खट्टर के नाम का प्रस्ताव रखा. इस फैसले के बाद रविशंकर प्रसाद ने खट्टर को लड्डू भी खिलाया. पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनकर हरियाणा जाना लेकिन फिर उनकी जगह रविशंकर प्रसाद पहुंचे. अनिल जैन भी इस बैठक में मौजूद रहे. बता दें कि अभी भी जेजेपी की तरफ से डिप्टी सीएम कौन होगा इसका फैसला नहीं हुआ है.

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ''विधायकों ने सर्वसम्मति से मुझे नेता चुना है, मैं इसके लिए सभी का धन्यवाद देता हूं. जिस तरह से हमने पिछले पांच साल में सरकार चलाई है उसी तरह अगले पांच साल भी साफ सुथरी सरकार चलाने का प्रयास करेंगे. मैं प्रदेश की जनता को भी धन्यवाद देता हूं.''

हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की सरकार बनने का फॉर्मूला कल रात ही तय हुआ है. जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला से मुलाकात के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कल रात करीब नौ बजे एलान किया. दुष्यंत चौटाला के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी. अमित शाह ने कहा, ''हरियाणा बीजेपी के सभी वरिष्ठ और जेजेपी के नेताओं की आज बैठक हुई. हरियाणा की जनता ने जो जनादेश दिया है उसे मद्देनजर रखते हुए, उसे स्वीकार करते हुए दोनों पार्टियों के नेताओं ने तय किया है कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाएंगी. इस सरकार में मुख्यमंत्री बेजीपी का होगा और उप मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा.''

बहुमत से चूकने के बाद हरियाणा में बीजेपी को गठबंधन की लाठी लेनी पड़ी है और उसकी लाठी बनी है चौटाला परिवार की ही पार्टी जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी. चाबी निशान वाले ओमप्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला बीजेपी को सत्ता की चाबी सौंपी है. 10 विधायकों का समर्थन देकर जेजेपी ने बीजेपी के हाथ से हरियाणा फिसलने नहीं दिया. कल रात अमित शाह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुष्यंत चौटाला बैठे और हरियाणा का सस्पेंस खत्म हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget