एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी मेनका गांधी को करनाल सीट से उम्मीदवार बना सकती है

Lok Sabha Election 2019: मेनका गांधी इस सीट उम्मीदवार बनती हैं, तो उनके बेटे वरुण गांधी को पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया जाएगा.

Lok Sabha Election 2019: हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट पर बीजेपी एक चौंकाने वाला उम्मीदवार उतार सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय मंत्री और 7 बार की सासंद मेनका गांधी करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है.

दरअसल, मेनका गांधी के करनाल में पारिवारिक संबंध हैं. मेनका गांधी के दादा सरदार दत्तर सिंह भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद करनाल आकर ही बसे थे. दत्तर सिंह को भारत को भारत में पहले डेयरी फार्म आंदोलन का जनक भी माना जाता है.

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक मेनका गांधी के दादा की वहां संपत्ति है, जो कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली खान ने उन्हें बॉर्डर पार करने पर दी थी. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मेनका गांधी करनाल के लिए नई नहीं है, क्योंकि उनके परिवार के सदस्य आज भी वहां रहते हैं.

वहीं बीजेपी भी करनाल के सासंद अश्विनी मिन्ना का विकल्प खोज रही है. अश्विनी मिन्ना पंजाब केसरी ग्रुप के मालिक हैं. बीजेपी हाल ही में पंजाब केसरी अखबार में प्रियंका गांधी की तारीफ में छपे ऑर्टिकल्स से खुश नहीं है.

मेनका गांधी को करनाल से उम्मीदवार बनाने का फैसला अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के पाले में है. अगर मेनका गांधी करनाल से उम्मीदवार बनती हैं, तो उनके बेटे वरुण गांधी पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया जाएगा.

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि हरियाणा के सीएम को करनाल से विधायक मनोहर लाल खट्टर मेनका गांधी को करनाल से उम्मीदवार बनाने के लिए तैयार हैं. मनोहर लाल खट्टर का इस पर आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है. मेनका गांधी पहले ही कह चुकी हैं कि वह हरियाणा के लिए बाहरी नहीं है, क्योंकि उनके परिवार के सदस्य आज भी वहां रहते हैं.

बता दें कि हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हरियाणा की 10 में से 7 सीटों पर कामयाबी मिली थी. आईएनएलडी 2 और कांग्रेस एक सीट जीतने में कामयाब हुई थी.

Lok Sabha Election 2019: केरल और आंध्र प्रदेश में गठबंधन करने पर हैं बीजेपी की नज़रें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget