एक्सप्लोरर

ममता का मीम पोस्ट करने वाली BJP कार्यकर्ता को SC से जमानत, लिखित माफी मांगेंगी प्रियंका शर्मा

ममता बनर्जी की मीम वाली तस्वीर को बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़ी प्रियंका शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम पोस्ट करने वाली बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी है कि रिहा होते ही प्रियंका शर्मा तुरंत लिखित माफी मांगेंगी और उसमें लिखेंगी कि किसी की भावना आहत करने का इरादा नहीं था. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका शर्मा से कहा कि आप सामान्य व्यक्ति नहीं हैं. राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं.

क्या वह माफी मांगेंगी?- वकील से सुप्रीम कोर्ट

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि हम प्रियंका को जमानत दे सकते हैं, लेकिन क्या वह माफी मांगेंगी? इसपर सुनावई के दौरान प्रियंका शर्मा के वकील ने मजाकिया पोस्ट शेयर करने पर गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन कहा था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम जमानत दे देंगे, लेकिन आप सामान्य व्यक्ति नहीं हैं. राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं.

प्रियंका के वकील ने कहा, ‘’ये अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला है. फिर भी मुझे गिरफ्तार महिला से पूछना होगा? हम उन तक पहुंच भी नहीं सकते, क्योंकि वह 14 दिन के लिए जेल में भेज दी गई हैं. लेकिन पहले से वायरल एक मीम शेयर करने के लिए अगर माफी मांगनी पड़े तो ये अच्छी मिसाल नहीं होगी. इसका व्यापक असर होगा.’’

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल कुछ दिनों पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेट गाला इवेंट में अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा एक अनोखी ड्रेस पहनकर नए लुक में पहुंची थीं. इसमें उनके बाल इधर-उधर बिखरे हुए थे. जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड हुई, उसपर अलग-अलग मीम बनने लगे. प्रियंका चौपड़ा की इसी तस्वीर पर ममता बनर्जी का चेहरा फोटोशॉप्ड कर दिया गया.

इसके बाद ममता बनर्जी की मीम वाली तस्वीर को बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़ी प्रियंका शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद पुलिस ने प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार करके 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया. प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर गुंडागर्दी का आरोप लगा दिया. बवाल बढ़ने के बाद प्रियंका शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये फोटो हटा दी थी. प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर उनकी मां का साफ कहना है कि तस्वीर कई लोगों ने शेयर की, लेकिन उनकी बेटी की गिरफ्तारी  सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि वो बीजेपी से जुड़ी हैं.

यह भी पढ़ें-

आखिरी दौर की लड़ाई: कोलकाता में अमित शाह का रोड शो आज, योगी की दक्षिण कोलकाता में रैली को इजाजत नहीं

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जिसे जहाज बनाना नहीं आता उसे दिया कॉन्ट्रैक्ट, सोचा मौसम क्लाउडी है रडार पर नहीं आएंगे

दिल्ली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेटी के सामने पिता और भाई पर चाकू से हमला, पिता की मौत

लालू ने 'छोटे भाई' नीतीश को लिखा खुला खत, कहा- 'तीर' हिंसा का 'लालटेन' भाईचारे का प्रतीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget