एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: परली सीट पर पंकजा मुंडे को चुनौती दे रहे हैं चचेरे भाई धनंजय

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: 2014 के विधानसभा चुनाव में पंकजा मुंडे ने परली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में बीजेपी के दिग्गज नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे ने बीड जिले में परली विधानसभा सीट को राजनीतिक नक्शे पर पहचान दिलायी थी. 2019 के विधानसभा चुनाव में परली सीट पर उनकी बेटी पंकजा मुंडे और भतीजे धनंजय मुंडे के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा.

फडणवीस सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने परली से 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. पंकजा मुंडे ने इस सीट पर अपने चचेरे भाई और एनसीपी नेता को 25,000 मतों के अंतर से मात दी थी. परली मुंबई से करीब 470 किलोमीटर दूर स्थित है.

बीजेपी का लक्ष्य तेजी से रेल नेटवर्क बिछाने समेत इलाके में किए विकास कार्यों के जरिए एक बार फिर इस सीट पर कब्जा जमाने का है. बीजेपी को विश्वास है कि इस क्षेत्र के लोग पंकजा मुंडे के लिए वोट करेंगे. वहीं, राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे अपनी बहन के खराब प्रदर्शन को चुनावी हथियार बना रहे हैं.

भाई-बहन में है टक्कर

बीजेपी का कहना है कि वंजारी और मराठा समुदाय के प्रभुत्व वाले क्षेत्र में लोगों ने विकास कार्यों का अनुभव किया है. इसके उलट एनसीपी नेता का दावा है कि उनकी रिश्ते की बहन परली का विकास नहीं कर सकीं जबकि उनके पास राज्य मंत्रिमंडल में चार विभाग थे और उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में है.

धनंजय मुंडे ने कहा, ''निर्वाचन क्षेत्र में पिछले पांच सालों में एक भी सिंचाई परियोजना नहीं चलाई गई.'' उन्होंने कहा कि परली-बीड-नगर रेल परियोजना पर काम नहीं हो रहा है और सड़क परियोजनाएं भी रुकी हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ''परली की तरफ जाने वाली एक भी अच्छी सड़क नहीं है.''

एनसीपी नेता के दावों को बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने खारिज किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और परली से मौजूदा विधायक ने पिछले पांच सालों में इस निर्वाचन क्षेत्र में कहीं अधिक विकास कार्य किए हैं जो कांग्रेस-एनसीपी अपने 15 साल के शासनकाल में नहीं कर सकीं.

बीजेपी नेता ने कहा, ''चाहे सड़क हो या रेल का काम, सभी काम तेजी से किए गए जो कई सालों से अटके पड़े थे.'' इस निर्वाचन क्षेत्र में करीब 135 गांव हैं जिनमें कुल 3,05,660 मतदाता हैं. राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.

हरियाणा चुनाव: हुड्डा ने किया सरकार बनाने का दावा, कहा- हवा पलट गई है

हरियाणा चुनाव: सोनिया गांधी के लिए 'मरी चुहिया' वाले बयान के जवाब में कांग्रेस नेता ने CM खट्टर को बताया 'खच्चर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget