एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन फिर से बनाएगी सरकार, सीएम पद पर फंस सकता है पेंच

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन ने मिलकर बहुमत का आंकड़ा तो आसानी से पार कर लिया है, लेकिन दोनों दलों में सीएम पद को लेकर खींचतान देखने को मिल सकती है.

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम की पूरी तस्वीर अब बिल्कुल साफ हो चुकी है. राज्य में बीजेपी को 105 सीटें और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं. कांग्रेस और एनसीपी को 44 और 54 सीटें मिली हैं. 288 सदस्यीय महराष्ट्र विधानसभा में बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए और बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को मिलाकर 161 सीटें हैं. ऐसे में सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. हालांकि, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव रिजल्ट के बाद साफ कहा है कि सीएम को लेकर बीजेपी के साथ 50-50 फॉर्म्युले पर बात हुई थी और उनकी पार्टी इस पर नहीं झुकेगी.

उद्धव ठाकरे ने एक सवाल के जवाब में कि क्या इस बार शिवसेना का सीएम होगा पर कहा कि आपके मुंह में घी शक्कर. शिवसेना प्रमुख ने साफ किया है कि बड़े भाई और छोटे भाई का कोई फर्क नहीं है और शिवसेना 50-50 फॉर्म्युले पर नहीं झुकेगी और फॉर्म्युला तय होने के बाद ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. वहीं, चुनाव परिणाम पर बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि पार्टी ने 2014 की तुलना में कम सीटें जीती हैं लेकिन इस बार उसका स्ट्राइक रेट बेहतर है. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी.

देवेंद्र फड़णवीस ने बीजेपी के नेतृत्व एनडीए को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश देने के लिए जनता का आभार जताया. फड़णवीस ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना सत्ता के बंटवारे पर उसी तरह आगे बढ़ेगी जैसा कि उनके बीच पहले तय हुआ था. हालांकि, उद्धव ठाकरे ने रिजल्ट के बाद जिस तरह के तेवर दिखाए हैं उससे साफ है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में सीएम पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान देखी जा सकती है.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को लेकर भी नरम रुख अपनाया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव परिणाम सबकी सबकी आंखें खोलने वाला है. बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था. इन दोनों दलों को कुल 98 सीटें आई हैं.

Maharashtra Election Result: सीएम पद पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 50-50 के फॉर्मूले पर शिवसेना नहीं झुकेगी

Maharashtra Elections Result: महाराष्ट्र के चुनाव में क्यों नहीं चला फडणवीस फ़ैक्टर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget