एक्सप्लोरर

Maharashtra Elections: जिस चुनावी राज्य में उठा CM फेस का मुद्दा, वहां रेस में कौन सबसे आगे? चौंका रहे सर्वे के नतीजे

Maharashtra Politics: हाल ही में किए गए एक सर्वे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर लोगों की राय पूछी गई. इसमें जनता ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को सीएम पद के लिए पहली पसंद चुना है.

Maharashtra Politics: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के ल‍िए हलचल तेज हो गई है. शिवसेना (यूटीबी), एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस से मिलकर बने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. इस बीच, सत्तारूढ़ गठबंधन में देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पहली पसंद के तौर पर जाना जा रहा है. जबकि, दूसरे नंबर पर एकनाथ शिंदे और तीसरी पसंद में उद्धव ठाकरे का नाम सामने आया है.

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना (यूटीबी) प्रमुख और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की हाल ही में दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद एमवीए के भीतर सीएम उम्मीदवारी की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, एनसीपी और कांग्रेस ने अभी तक उद्धव ठाकरे की मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

CM पद के लिए देवेंद्र फडनवीस महाराष्ट्र के लोगों की पहली पसंद

वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि यह मांग चुनावी समीकरणों में शिवसेना (यूटीबी) के महत्व को बनाए रखने के लिए उद्धव ठाकरे की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हो सकती है. इस बीच एक निजी चैनल के ताजा सर्वे में सीएम पद के लिए देंवेंद्र फडणवीस लोगों की पहली पसंद हैं. सर्वे से पता चला है कि अगर महाराष्ट्र में आज चुनाव होते हैं तो देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने के सबसे संभावित उम्मीदवार होंगे.

जानिए नंबर 2 और 3 पर किसका है नाम?

दरअसल, राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की राय जानने वाले इस सर्वेक्षण के अनुसार, महायुति गठबंधन को 47% वोट मिलने की संभावना है, जबकि एमवीए को 39% और अन्य दलों को 14% वोट मिलने की उम्मीद है. हालांकि, मुख्यमंत्री के तौर पर मतदाताओं की पहली पसंद फडणवीस ही हैं. इस सर्वे में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे भी शामिल थे, लेकिन सबसे ज़्यादा समर्थन देवेंद्र फडणवीस को मिला. जबकि, एकनाथ शिंदे दूसरे और उद्धव ठाकरे तीसरे स्थान पर रहे.

जानें किस पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना?

इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि यदि सभी दल स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ते हैं तो किस पार्टी को बहुमत मिलने की सबसे ज्यादा संभावना है. सर्वे के परिणामों से संकेत मिलता है कि अगर अभी चुनाव हो तो 38% मतदाताओं का समर्थन मिल सकता है, जबकि शिवसेना के शिंदे गुट को 22%, ठाकरे गुट को 17%, कांग्रेस को 14% और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 9% समर्थन मिल सकता है.

BJP की पहली पसंद बनकर उभरे देवेंद्र फडनवीस

महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि उद्धव ठाकरे की उम्मीदवारी के दावों और फडणवीस की लोकप्रियता के बीच चुनावी समीकरण कैसे बदलते हैं. जहां एक तरफ, इस मुद्दे पर एमवीए के भीतर असहमति दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ, अपनी लोकप्रियता के कारण फडणवीस बीजेपी की ओर से सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'सुरक्षा कानून के लिए बनेगी कमेटी', स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से की हड़ताल खत्म करने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget