एक्सप्लोरर

फडणवीस बोले- विपक्ष का कोई पहलवान दिख नहीं रहा, शरद पवार का पलटवार- हम बच्चों से नहीं लड़ते

पवार ने कहा, "मैं सभी पहलवानों के साथ खड़ा हूं और वो हमें पहलवानों के बारे में बता रहे हैं. हम बच्चों के साथ नहीं लड़ते हैं." महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने वाले हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी चरण में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. दोनों ही तरफ के नेता एक दूसरे को लेकर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. इसके अलावा आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुटकी लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उनसे लड़ने के लिए 'विपक्ष का कोई पहलवान नहीं हैं'. इस पर पलटवार करते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि 'वो बच्चों से नहीं लड़ते'. पवार बीड जिले के अंबेजोगाई में एक रैली में बोल रहे थे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''मुख्यमंत्री कहते हैं कि उनके पहलवान चुनाव में है, लेकिन विपक्ष का कोई पहलवान देखने को नहीं मिल रहा है. लेकिन महाराष्ट्र राज्य कुश्ती संघ नाम का एक संगठन है, और इसके अध्यक्ष का नाम शरद पवार है." पवार ने कहा, "मैं सभी पहलवानों के साथ खड़ा हूं और वो हमें पहलवानों के बारे में बता रहे हैं. हम बच्चों के साथ नहीं लड़ते हैं."

एनसीपी प्रमुख ने सवाल किया कि अगर कोई मुकाबला नहीं है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में रैलियां क्यों कर रहे हैं? पवार ने कहा कि वो खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना के नेता उनका नाम लिए बिना एक भी भाषण नहीं दे सकते.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने वाले हैं. 24 अक्टूबर को पता चलेगा कि राज्य में सत्ता के शिखर पर कौन सी पार्टी बैठेगी. महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं.

यह भी पढ़ें-

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

ABP Opinion Poll: हरियाणा में सीएम की पहली पसंद हैं खट्टर, दूसरे नंबर पर हुड्डा तो तीसरे पर हैं दुष्यंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget