एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: वोट डालने के बाद नितिन गडकरी बोले- बीजेपी-शिवसेना की होगी 'रिकार्डतोड़' जीत

वोटिंग के बाद गडकरी ने कहा ''बीजेपी-शिवसेना को रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल होगी और फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे.'' महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वास व्यक्त किया कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 'रिकॉर्डतोड़ जीत' के साथ महाराष्ट्र में एक बार फिर सरकार बनाएगा. नागपुर में सुबह जल्दी मतदान करने वाले गडकरी ने कहा कि लोग केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र में देवेन्द्र फड़णवीस की अगुवाई वाली सरकार के पांच साल के कामकाज के आधार पर मतदान करेंगे.

मतदान के बाद गडकरी ने कहा ''बीजेपी-शिवसेना को रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल होगी और फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे.'' उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि 'नोटा' (उपरोक्त में से कोई नहीं) लोकतंत्र में अच्छा विकल्प नहीं है. गडकरी के अलावा एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और उनकी मां प्रतिभा पवार भी सुबह मतदान करने वालों में शामिल हैं. सुप्रिया और उनकी मां ने पुणे के बारामती में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पुत्री सुप्रिया ने कहा ''कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन अगली सरकार बनाएगा.''

मुंबई में पिछले दो दिन से बूंदाबांदी हो रही है. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने बांद्रा उपनगर में एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का उपयोग किया. शेलार बांद्रा पश्चिम सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं. महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर हरिभाऊ बागड़े ने औरंगाबाद जिले में अपने मताधिकार का उपयोग किया. राज्य आवास मंत्री राधाकृष्ध विखे पाटिल और उनके परिवार के सदस्यों ने अहमदनगर के शिरडी में मतदान किया. महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: सीएम फडणवीस और आदित्य ठाकरे समेत दांव पर है इन दिग्गजों की सियासी साख

हरियाणा विधानसभा चुनाव: इन VIP सीटों पर रहेगी सबकी नजर, दिग्गजों के सामने है गढ़ बचाने की चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget