एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नांदेड़ में ओवैसी बोले- सेक्युलरिज़्म छोड़िए, 'अपने' लोगों को जिताना है

नांदेड़ में ओवैसी ने कहा कि सेक्यूलरिज़्म की छोड़िए, अपने लोगों को जिताना है. वंचित बहुजन अघाड़ी से उनका समझौता नहीं हो पाया इसीलिए चुनावी मैदान में ओवैसी अब सिर्फ़ मुस्लिम वोटरों के भरोसे रह गए हैं.

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अब खुलकर बैटिंग करने लगे हैं. बिना किसी लाग लपेट के नांदेड़ में ओवैसी ने कहा कि सेक्युलरिज़्म को छोड़िए, अपने लोगों को जिताना है. उनके 'अपने' का मतलब मुसलमानों से है. इस बार उनकी पार्टी एआईएमआईएम अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ रही है. प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी से उनका समझौता नहीं हो पाया इसीलिए चुनावी मैदान में ओवैसी अब सिर्फ़ मुस्लिम वोटरों के भरोसे रह गए हैं. वैसे उनकी पार्टी के होर्डिंग और बैनरों पर बाबा साहेब अंबेडकर के भी फ़ोटो लगे होते हैं. जय मीम के साथ जय भीम के नारे भी लगते हैं.

असदुद्दीन ओवैसी 2 अक्टूबर से ही महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. हैदराबाद से उनकी पार्टी के छह विधायकों ने अलग-अलग ज़िलों में डेरा डाल दिया है. एआईएमआईएम के सैकड़ों कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार मे जुटे हैं. सबको उम्मीद है इस बार भी पार्टी के लिए चुनाव ख़ुशखबरी लेकर आएंगे. एआईएमआईएम ने मुस्लिमों के दबदबे वाली 40 सीटों पर पूरी ताक़त झोंक दी है. औरंगाबाद, नांदेड़, बीड, मुंबई, लातूर और अहमदनगर जैसे ज़िलों पर ख़ास ज़ोर है. इन इलाक़ों में मुसलमानों की ठीकठाक आबादी है. उन विधानसभा सीटों के लिए ओवैसी ने ख़ास रणनीति बनाई है, जहां दलित और मुस्लिम मिल कर जीत हार तय करते हैं.

पिछले विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को दो सीटें मिली थीं. मुंबई की बायकुला और औरंगाबाद सेंट्रल. तेलंगाना से बाहर एआईएमआईएम खाता खोलने में कामयाब रही ये पार्टी के लिए बहुत बड़ी बात थी. सोने पर सुहागा तो इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में हुआ. औरंगाबाद सीट पर सबसे बड़ा उलट फेर हो गया. शिवसेना के गठन से ही ये सीट पार्टी के क़ब्ज़े में थी. 1991 से शिव सेना लगातार यहां सात बार जीती. 26 सालों तक सेना यहां अपराजेय रही. लेकिन ओवैसी की पार्टी के इम्तियाज़ जलील जीतने में कामयाब रहे. एआईएमआईएम की वजह से कांग्रेस और एनसीपी को कुछ सीटों पर हारना पड़ा. लोकसभा चुनाव में ओवैसी और प्रकाश अंबेडकर के गठबंधन को 35 लाख वोट मिले.

हैदराबाद के बाहर भी एआईएमआईएम कुछ कर सकती है इसका एहसास पार्टी को 2012 में हुआ. महाराष्ट्र के नांदेड़ में महानगर पालिका के चुनाव हुए. ओवैसी की पार्टी ने 80 में से 13 सीटें जीत लीं. औरंगाबाद में भी पार्टी को स्थानीय चुनाव में अच्छे नतीजे मिले. बस इसके बाद से ही असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में आना जाना शुरू कर दिया.

असदुद्दीन ओवैसी से कांग्रेस का खेल बिगड़ने लगा है. वे जान बूझ कर हर रैली में कांग्रेस को ही कोसते हैं. उन्हें पता है कांग्रेस को ख़त्म किए बगैर एआईएमआईएम का पतंग नहीं उड़ सकता है. दोनों ही पार्टियों का परंपरागत वोट बैंक एक जैसा है. मराठवाड़ा के इलाक़े से पार्टी ने शुरुआत तो कर दी है. अपना भला हो न हो, कांग्रेस और एनसीपी का नुक़सान तो हो सकता है.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा: खेल-बॉलीवुड में दम दिखाने वाली बेटियां राजनीति में पीछे, 58 सीटें ऐसी जहां कभी नहीं बनी महिला विधायक

शिवसेना ने सरकार को कभी अस्थिर नहीं किया: उद्धव

हिंदू इलाके में दीपाली तो मुस्लिम इलाके में सोफिया, दो नामों से प्रचार कर रहीं हैं शिवसेना उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget