एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश उपचुनाव में मिली हार के साइड इफेक्ट, बीजेपी में कलह शुरू

बीजेपी के सीनियर नेता केदार शुक्ला ने पार्टी की हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को जिम्मेदार बता दिया. इसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. केदार शुक्ला के बाद पार्टी के सीनियर नेता रघुनंदन शर्मा ने भी बयान दिया.

भोपाल: मध्यप्रदेश की झाबुआ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को भारी मतों से हराया है. इस हार के बाद अब बीजेपी के खेमे में इसके साइट इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं. बीजेपी के सीधी से विधायक केदार शुक्ला ने झाबुआ की हार के लिये प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को जिम्मेदार बताया और उन्हें बदलने की मांग कर दी.

केदार शुक्ला बीजेपी के वरिष्ठ विधायक हैं. अचानक उनके इस तरह से राकेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने की वजह लोग तलाशने लगे हैं. दोपहर में केदार शुक्ला का बयान आते ही रात में आनन फानन में बीजेपी ने पत्रकार वार्ता बुलाकर केदार शुक्ला की बात को अनुशासनहीनता मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दुष्यंत चौटाला को साथ आने का दिया न्योता, कहा- हम सम्मान देने के लिए तैयार, अब फैसला उनपर

पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी के महामंत्री और सांसद वीडी शर्मा ने ये बात जोर देकर कही कि झाबुआ का चुनाव और उससे जुड़े सारे फैसले नेतृत्व ने मिलकर लिये. इसलिये इसके लिये पार्टी अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी ठहराना ठीक नहीं है. इस पर राकेश सिंह ने इतना ही कहा कि हमें मालूम था कि उस तरफ से ऐसी प्रतिक्रिया आयेगी और इस मामले को अब आलाकमान ही देखेगा. उधर केदार शुक्ला के बयान के बाद बीजेपी के वरिप्ठ नेता रघुनंदन शर्मा सामने आ गये. उन्होंने ये कह दिया कि जीत का श्रेय जब सीनियर नेता लेते हैं तो हार का श्रेय लेने से क्यों डरते हैं.

महाराष्ट्र: शिवसेना की ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’, मुंबई में लगे पोस्टर में आदित्य ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री बताया गया

झाबुआ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 96155 वोट मिले. वहीं बीजेपी के भानू भूरिया को 68351 वोट मिले. कांग्रेस ने बीजेपी को इस सीट पर 24804 वोटों के अंतर से हराया. कांतिलाल भूरिया को 55.79 फीसदी वोट मिले हैं. भानू भूरिया के खाते में 39.66 फीसदी वोट आए. कांग्रेस ये सीट जीतकर 230 विधायकों वाली विधानसभा में 115 के आंकड़ें पर पहुंच गई है. हालांकि ये संख्या बहुमत से एक कम है लेकिन चार निर्दलीय विधायकों के दम पर कमलनाथ सरकार और स्थायी हो गई है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget