एक्सप्लोरर

MP Election: क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश में सीएम पद की रेस में हैं? जानिए- ग्वालियर के 'महाराजा' की जुबानी

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोग महाराज के तौर पर भी जानते हैं. इन दिनों सीएम पद की रेस में उनका नाम भी चल रहा है.

MP Election: मध्य प्रदेश में बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के लड़ रही है. माना जा रहा है कि अगर बीजेपी को यहां जीत मिलती है, तो शायद शिवराज सिंह चौहान को फिर से सीएम नहीं बनाया जाए. यही वजह है कि सीएम पद की रेस में कई प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल हो गए हैं. इसमें से ही एक नाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का है. लेकिन वह सीएम की रेस में शामिल होने की बातों को नकारते हुए नजर आए हैं. 

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने वोटिंग होनी है. ऐसे में चुनावी मैदान पर सभी उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपना किला बचाने के लिए लोकसभा सांसदों तक को टिकट दिया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी मध्य प्रदेश जीतने के लिए किस हद तक जा रही है. बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए सभी प्रमुख नेताओं को मैदान में उतार दिया गया है. सिंधिया भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. 

सीएम पद की रेस में शामिल होने पर क्या कहा? 

अंग्रेजी अखबार द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में ज्योतिरादित्य सिंधिया से सीएम पद को लेकर सवाल हुआ. उनसे पूछा गया कि आपने हाल ही में कहा कि किसी को भी सीएम पद की रेस में सिंधिया परिवार को शामिल नहीं करना चाहिए? आपका क्या मतलब था? इसके जवाब में सिंधिया ने कहा, 'हम कभी भी सीएम पद की रेस में नहीं थे, न ही आज मैं इसमें शामिल हूं. मेरी दादी, मेरे पिता, उनमें से कोई भी सीएम की रेस में नहीं रहा है. हम सिर्फ विकास की रेस में शामिल हैं. मैं 2018 में भी सीएम रेस में नहीं था और न आज हूं.'

कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन

मार्च 2020 में सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. इस वजह से राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई और बीजेपी की एक बार फिर से सत्ता में वापसी हुई. कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सिर्फ 15 महीने की सरकार चला पाई. तीन साल बाद अब सिंधिया एक बार फिर चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं, मगर अब वह बीजेपी के लिए वोट मांगते हुए दिख रहे हैं. उनका प्रमुख फोकस ग्वालियर-चंबल इलाका है, जहां एक वक्त उनके परिवार का राज हुआ करता था. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: 'झूठ बोले कौआ काटे, मैं कांग्रेस के लिए काला कौआ हूं...', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget