एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ सहित 7 चैनलों के एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, बढ़ेंगी UPA की सीटें

The poll of exit polls: यूपी में बीजेपी को भारी नुकसान हो रहा है लेकिन बावजूद इसके एग्जिट पोल इसी तरफ इशारा कर रहे हैं कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. आपको बताते हैं कि एबीपी न्यूज़ सहित देशभर के बड़े टीवी चैनलों ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं.

EXIT POLL RESULTS 2019: लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में सात चरणों में वोटिंग हो चुकी है. आज आखिरी चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रधानमंत्री कौन बनेगा? आज चुनावों के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं. एबीपी न्यूज़ सहित सभी 7 चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. यूपी में बीजेपी को भारी नुकसान हो रहा है लेकिन बावजूद इसके एग्जिट पोल इसी तरफ इशारा कर रहे हैं कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. आपको बताते हैं कि एबीपी न्यूज़ सहित देशभर के बड़े टीवी चैनलों ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं.

  • एबीपी न्यूज़ और नीलसन के सर्वे में एनडीए को 277 सीटें मिल रही हैं. वहीं यूपीए  को पिछले साल के मुकाबले डबल से भी ज्यादा सीटें यानि 130 सीटों पर जीत मिल रही है. वहीं अन्य के खाते में 135 सीटें जा रही हैं.
  • रिपब्लिकट सी वोटर के मुताबिक एनडीए को 287 सीटों पर जीत मिल रही है. यूपीए के खाते में 128 सीटें जा रही हैं और वहीं अन्य के खाते में 127 सीटें जा रही हैं.
  • टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 306 सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस को 132 सीटें और अन्य को 104 सीटें मिल रही हैं.
  • न्यूज़ 18 ने अपने सर्वे में एनडीए को 336 सीटें दी हैं. कांग्रेस को 82 सीटें मिल रही हैं वहीं अन्य के खाते में 124 सीटें मिल रही हैं.
  • आज तक के सर्वे में एनडीए को 352 सीटें मिल रही है. कांग्रेस को 92 सीटें मिल रही हैं वहीं अन्य को 82 सीटें मिल रही है.
  • न्यूज़ 24-चाणक्या के सर्वे में एनडीए को 350 सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस को 95 और अन्य को 97 सीटें मिल रही हैं.
  • इंडिया टीवी अपने सर्वे में 300 सीटें एनडीए को दे रहा है. वहीं कांग्रेस को 120 सीटें मिल रही हैं. अन्य को 122 सीटें मिल रही हैं.

इन सारे सर्वे का अगर औसत निकालें तो एनडीए के हिस्से 315 सीटें, कांग्रेस को 111 सीटें और अन्य को 113 सीटें मिल रही हैं.

2014 के नतीजे

2014 में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली थीं. बीजेपी को अपने दम पर 282 सीटें मिली थीं. वहीं गठबंधन की बात करें तो एनडीए 543 में से 336 सीटों पर बंपर जीत मिली. वहीं इस चुनाव में कांग्रेस की इतनी दुर्गति हुई कि वो विपक्ष में बैठने लायक सीटें भी नहीं ला पाई. विपक्ष में बैठने के लिए किसी भी पार्टी के पास लोकसभा की 10% सीटें (55) होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस की उतनी सीटें भी नहीं मिली. कांग्रेस  44 सीटों पर सिमट गई और यूपीए को 59 सीटें मिलीं.

आपको बता दें कि 17वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में मतदान हुआ. चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर, दूसरे चरण में 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 115 सीटों पर, चौथे चरण में 71 सीटों पर, पांचवे चरण में 51 सीटों पर और छठे चरण में 59 सीटों पर वोटिंग हुई और आज आखिरी चरण में भी 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है.  लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget