एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती ने कहा 'नमो-नमो का जमाना गया, अब चौकीदार को नौटंकी भी नहीं बचा पाएगी'

मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को लोगों ने खूब मौका दिए, लेकिन दोनों ने ईमानदारी नहीं बरती, और इसलिए गठबंधन को मजबूत करके दोनों को जड़ से उखाड़ फेंकना है.

कानपुर: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा. मायावती ने कहा कि 'नमो-नमो का जमाना गया' अब' जय भीम का जमाना आ गया है. इस बार चौकीदार की नौटंकी भी इन्हें नहीं बचा पाएगी. बीजेपी ने चुनाव को धार्मिक रंग देने का प्रयास किया है. लेकिन हमने नहले पर दहला दिया तो ये चारों खाने चित हो गए. जब कुछ काम नहीं आया तो ये एमपी में एक साध्वी पकड़ लाए हैं. इनके योगी और साध्वी काम नहीं आ रहे हैं. अब पीएम पिछड़ों की बात कर रहे हैं, ये कह रहे हैं कि हम आरक्षण खत्म नहीं कर रहे. अरे इनकी हिम्मत नहीं कि ये आरक्षण खत्म कर दें. हमारी महिला प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की तरह नकली पिछड़ा वर्ग से नहीं है.

बसपा सुप्रीमों मायावती अकबरपुर से लोकसभा प्रत्याशी निशा सचान के समर्थन में बुधवार को रमईपुर में रैली को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं. उन्होंने मंच से कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. मायावती ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद केंद्र में कांग्रेस के हाथ सत्ता रही. कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही वो सत्ता से बाहर हो गई. इसी प्रकार बीजेपी भी केंद्र में जातिवादी, आरएसएस की नीतियों के चलते सत्ता से बाहर हो जाएगी. इस बार इनकी कोई नाटकबाजी, जुमलेबाजी नहीं चल पाएगी. इनकी चौकीदारी भी नहीं चल पाएगी. पीएम मोदी ने हर वर्ग के साथ दलितों, आदिवासियों, मुस्लिमों को जो प्रलोभन वाले वादे किए थे. जनता से किए वादे एक प्रतिशत भी पूरे नहीं हुए है. बल्कि ये बड़े-बड़े पूंजीवादी लोगों को और अमीर बनाने में जुटे रहे.

उन्होंने कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है. यहां तक आवारा जानवर खतों में किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं. देश और यूपी में पिछड़ों, दलितों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटा अधूरा है. ज्यादातर सरकारी काम प्राइवेट कंपनियों से करवाए जा रहे हैं. उच्च समाज की हालत भी बेहद खराब है. नोटबंदी और जीएसटी बिना तैयारी से लागू करने से गरीब परेशान हैं. सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं जिससे आतंकवाद बढ़ रहा है और हमारे जवान आयदिन शहीद हो रहे हैं.

मायावती ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस को कहना चाहती हूं कि आप पर अब लोग भरोसा नहीं करेंगे. कांग्रेस ने आपसे वोट लिया, लेकिन कुछ किया नहीं. कांग्रेस की नीतियों से यूपी में पिछड़े इलाकों के लोग रोजी रोटी के लिए पलायन कर गए. कांग्रेस ने केंद्र और यूपी में आप लोगों की तकलीफों को अगर दूर किया होता तो बीजेपी को मौका न मिलता. हमने कांग्रेस को खूब मौका दिया. तो फिर हमने मजबूरी में बीएसपी का गठन किया. बीएसपी इनके गले के नीचे नहीं उतर रहीं, चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस. सपा-बसपा को रोकने के लिए ये एकजुट हो जाती हैं. आपने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आजमाया है लेकिन चुनाव में बीजेपी ने किए वादों को ईमानदारी से नहीं निभाया इनको किनारे कर गठबंधन को लाना है.

मायावती ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ पार्टियां मीडिया, ओपिनियन पोल का इस्तेमाल करती हैं इससे बचना होगा. इसी के चलते हम चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करते हैं. बीजेपी के वादे हवा-हवाई साबित हुए हैं. बीजेपी का सबका साथ-सबका विकास जुमलेबाजी साबित हुई है. हमारी सरकार आने पर हम गरीबों को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में स्थायी नौकरी देने का काम करेंगे. केंद्र में अपनी सरकार बनने पर सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति अपनाई जाएगी. कमजोर वर्गों के हितों का ख्याल रखा जाएगा. पूरे प्रदेश में गठबंधन का अच्छा प्रदर्शन होगा.

यूपी: कानपुर में बोलीं मायावती,'कांग्रेस, बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेंकना है'

तस्वीरें: वाराणसी में PM मोदी का रोड शो आज, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर कल नामांकन से पहले आज वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, शाम में करेंगे गंगा आरती

गोरखपुर: गठबंधन प्रत्‍याशी रामभुआल पर दर्ज हैं आठ आपराधिक मुकदमे और संपत्ति है 3.96 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget