एक्सप्लोरर

68 करोड़ की मालकिन हैं उर्मिला मातोंडकर, वसई में 10 एकड़ जमीन और बांद्रा में हैं चार फ्लैट

उर्मिला मातोंडकर ने कल चुनाव आयोग के दफ्तर जाकर नामांकन दाखिल किया. चुनावी हलफनामे से उनके बारे में कई नई जानकारियां मिली हैं.

नई दिल्ली: कभी बॉलीवुड में अपनी चुलबुली अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आजकल लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. हाल ही में उर्मिला ने कांग्रेस ज्वाइन किया है और वो नॉर्थ मुंबई से चुनाव लड़ रही हैं. सोमवार को उर्मिला मातोंडकर पति के साथ बांद्रा में चुनाव आयोग के ऑफिस में नामांकन भरने पहुंचीं. जो ड्रेस उन्होंने पहनी थी उस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का चुनाव चिह्न भी छपा हुआ है. ये तस्वीरें भी काफी चर्चा बटोर रही हैं.

68 करोड़ की मालकिन हैं उर्मिला मातोंडकर, वसई में 10 एकड़ जमीन और बांद्रा में हैं चार फ्लैट

इस दौरान चुनावी हलफनामे से उर्मिला मातोंडकर के बारे में कई नई जानकारियां मिली हैं. हलफनामे के मुताबिक उर्मिला मातोंडकर 68 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं. 

  • उर्मिला करोड़ों की मालकिन हैं लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि वो ग्रेजुएट भी नहीं हैं.
  • उर्मिला मातोंडकर 41 करोड़ की चल संपत्ति की मालकिन हैं.
  • बांद्रा में उनके चार फ्लैट हैं जिनकी कीमत करीब 27 करोड़ रुपये है.
  • वसई में 10 एकड़ जमीन भी है जिसकी कीमत 1 करोड़ 68 लाख के करीब है.
  • उर्मिला ने पति के पास 32.35  करोड़ की चल और 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है. 
  • उर्मिला ने बताया है कि उन पर 32 लाख का लोन भी है. 

आपको बता दें कि उर्मिला का मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से है. 2014 में शेट्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम को हराया था. पिछली बार निरुपम यहां से साढ़े 4 लाख वोटों से हारे थे. यही वजह है कि इस बार कांग्रेस ने यहां से उर्मिला मातोंडकर को मैदान में उतारा है.

उर्मिला मातोंडकर के पति को लेकर फैल रही है पाकिस्तानी होने की अफवाह, मिलिए अभिनेत्री के 9 साल छोटे पति 

इस सीट से मशहूर अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस की ओर से साल 2004 लोकसभा चुनाव में लड़ चुके हैं. गोविंदा ने  इस सीट से बीजेपी नेता राम नाइक को हराया था.

फिल्मों की बात करें तो उर्मिला मातोंडकर रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, भूत, मस्त, दिल्लगी, जंगल जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करके दर्शकों का दिल जीत चुकी है. कुछ समय पहले उर्मिता फिल्क 'ब्लैकमेल' के गाने 'बेवफा ब्यूटी' में नज़र आईं थीं.

इन दिनों उर्मिला जमकर कांग्रेस का प्रचार कर रही हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget