एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Result 2024: क्या लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद NDA में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे, इस नेता ने किया दावा

Lok Sabha Elections Result 2024: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर होने का दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अगले 15 दिनों में उद्धव ठाकरे एनडीए में शामिल होने वाले हैं.

Lok Sabha Elections Result 2024: भारत में लोकसभा चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है. 542 सीटों पर गिनती जारी है. इस बीच महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर होने का दावा किया जा रहा है. यह दावा और किसी ने नहीं बल्कि अमरावती से सांसद नवरीत राणा के पति रवि राणा ने किया है.

रवि राणा ने कहा है कि एक बार फिर से उद्धव ठाकरे पीएम मोदी के साथ आएंगे. इतना ही नहीं रवि राणा ने इसे लेकर समय भी बता दिया है कि अगले 15 दिनों में उद्धव ठाकरे एनडीए में शामिल होने वाले हैं. राणा के इस दावे के बाद से महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है. राणा ने यह भी कहा कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और मोदी के शपथ लेने के बाद ठाकरे मोदी सरकार में शामिल हो जाएंगे क्योंकि वह जानते हैं कि आने वाला युग उनका ही होगा.

2019 चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने महाराष्ट्र में चुनाव लड़ा था. दोनों दलों ने मिलकर कांग्रेस और एनसीपी का सूपड़ा साफ कर दिया था और 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद दोनों ही दलों में मतभेद आ गया. जिसके बाद एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे ने सरकार बनाई थी. वहीं, शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद छोड़ना पड़ा था.

शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने गुट के लिए 10 अक्टूबर, 2022 को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम पंजीकृत कराया था. चुनाव आयोग से ठाकरे गुट को चुनाव चिन्ह के तौर पर जलती हुई मशाल आवंटित हुई थी.

उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के साथ मिलकर महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव लड़ा है. शिवसेना (यूबीटी) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. उद्धव ने 2019 में वैचारिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी. लेकिन 2022 में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 30 से अधिक विधायकों के साथ तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी. जिससे उद्धव के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी. 30 जून 2022 को सीएम एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget