एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: यूपी में तीसरे चरण के चुनाव में 24 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले- ADR

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर आज होने वाला मतदान सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गज नेताओं का सियासी भाग्य तय करेगा.

लखनऊ: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों पर एक रिपोर्ट साझा की. रिपोर्ट में कहा गया है कि 120 प्रत्याशियों में से 24 प्रत्याशी ऐसे है जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं. सबसे ज्यादा आपराधिक मामले रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद आजम खान पर दर्ज है. जबकि 19 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. एडीआर की रिपोर्ट यह भी बताती है कि 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं. आंवला से बहुजन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रुचि वर्मा भी करोड़पति हैं. 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में 11 और 18 अप्रैल को 16 सीटों पर मतदान हो चुका है. मंगलवार को तीसरे चरण में 10 सीटों पर चुनाव होना है. यह दस सीटें मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत हैं. वर्ष 2014 में बीजेपी ने इन दस में से सात सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बाकि की तीन सीटों पर फिरोजाबाद, बदायूं और मैनपुरी में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. तीसरे चरण में 95.5 लाख पुरुषों और 80.9 लाख महिलाओं समेत कुल एक करोड़ 76 लाख मतदाता कुल 120 प्रत्याशियों में से अपने प्रतिनिधि चुनेंगे. इस चरण के लिये कुल 12,128 मतदान केन्द्र और 20,116 मतदेय स्थल बनाये गये हैं. इस चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी) के साथ-साथ आजम खान (रामपुर), उनकी प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव (फिरोजाबाद), वरुण गांधी (पीलीभीत) और संतोष गंगवार (बरेली) जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है. लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: यूपी की इन दस सीटों पर हो रहे हैं मतदान, मैदान में हैं ये बड़े चेहरे

लोकसभा चुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्याम लाल यादव की बहू शालिनी यादव SP में शामिल, वाराणसी से मिला टिकट

 

यूपी: कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी, संत कबीर नगर से परवेज खान के बदले भाल चंद यादव को टिकट

 

लोकसभा चुनाव 2019: सपा ने मिर्जापुर से प्रत्याशी बदला, राजेंद्र बिंद की जगह पैराशूट उम्मीदवार निषाद पर लगाया दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget