एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: सनातन के अपमान से दुखी होकर कांग्रेस छोड़ने वाले रोहन गुप्ता बीजेपी में शामिल, जानें क्या कहा

Lok Sabha Elections 2024: रोहन गुप्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर अपमान करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि वह सनातन का अपमान नहीं झेल सकते हैं.

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. रोहन ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था. उन्होंने कहा था कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता उन्हें लगातार अपमानित कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने सनातन धर्म के अपमान पर दुख जाहिर किया था. रोहन गुप्ता के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में पहचान बनाने वाले गौरव वल्लभ भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. गौरव ने भी सनातन के अपमान की बात कहकर कांग्रेस छोड़ी थी और कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए थे.

रोहन गुप्ता को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया और कुछ समय बाद ही पार्टी छोड़ दी. रोहन ने कहा था कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है. इस वजह से वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा था कि कांग्रेस की संचार इकाइ के एक सीनियर नेता की वजह से उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ रही है.

मोदी जी का सपना पूरा करूंगा

बीजेपी में शामिल होने के बाद रोहन गुप्ता ने कहा "मोदी जी का जो सपना है, उसमे बिना किसी अपेक्षा के जो भी काम दिया जायेगा उसे दिल से करूंगा. पिछले 15 साल से कम कर रहा था. कभी कोई अपेक्षा नहीं की, लेकिन जब ये लगने लगा कि कांग्रेस सनातन और देशभक्ति के मामले में पार्टी लेफ्टिस्ट होती चली गई तो ठीक नही लगा. सनातन पर सवाल किए गए तो हमे कहा गया कि आप चुप रहिए. मैं पंजाब चुनाव में इंचार्ज था. हमने आम आदमी पार्टी पर खालिस्तानी होने का आक्षेप लगाया था. आज वो उनके साथ खड़े हैं. राजनीति में इतना विरोधाभास नही हो सकता है.

2 साल झेला अपमान

कांग्रेस से इस्तीफा देते समय रोहन ने कहा था कि वह दो साल से अपमान झेल रहे हैं. उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन कहा था कि पार्टी का एक वरिष्ठ नेता लगातार उन्हें अपमानित कर रहा है और वह आगे भी ऐसा करता रहेगा. कोई भी उसे ऐसा करने से नहीं रोक सकता है. उन्होंने यह भी कहा था इसी नेता ने अपने घमंडी व्यवहार से पार्टी को भी नुकसान पहुंचाया है. इस नेता की कट्टवादी वामपंथी विचारधारा के चलते पार्टी सनातन धर्म की बेइज्जती पर भी चुप रही. इससे उन्हें निजी तौर पर काफी दुख हुआ.

रोहन के इस्तीफे पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा था कि वह स्क्रिप्ट के हिसाब से बोल रहे हैं और उसी लिहाज से व्यवहार कर रहे हैं. वह कांग्रेस पार्टी में एक बोझ की तरह थे.

यह भी पढ़ेंः Malook Nagar Joins RLD: 250 करोड़ के मालिक हैं मलूक नागर, 18 साल बाद BSP छोड़ RLD के हुए, जानें क्यों पड़े ED के छापे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget