एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बंगाल में फिर हिंसा, वोटिंग से पहले TMC कार्यकर्ता पर बम से हमला, CPM पर लगा हत्या का आरोप

Elections 2024 Phase 4 Voting: यह हमला तब हुआ जब TMC कार्यकर्ता चुनाव कार्य के बाद घर जा रहे थे. टीएमसी ने इस हत्या के लिए CPM समर्थित बदमाशों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि CPM ने इसे खारिज किया है.

Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 Voting: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी बर्दवान जिले के केतुग्राम में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता की रविवार रात (12 मई 2024) हत्या कर दी गई. इस कार्यकर्ता की पहाचन मिंटू शेख के रूप में हुई है. बताया गया है कि उन पर बम से हमला किया गया.

जानकारी के मुताबिक, मिंटू शेख पर यह हमला तब हुआ जब वह चुनाव कार्य के बाद वापस घर जा रहे थे. टीएमसी नेतृत्व ने दावा किया है कि कथित तौर पर सीपीएम समर्थित बदमाशों ने उनकी हत्या की है. वहीं, सीपीएम ने दावा किया है कि टीएमसी गुटीय झड़प के कारण मिंटू शेख की हत्या की गई है. इन सबसे अलग पुलिस ने दावा किया है कि यह हत्या किसी पुरानी दुश्मनी के चलते की गई है.

पुलिस ने कहा- पुरानी दुश्मनी की वजह से हुआ हमला

इस मामले में कोलकाता पुलिस का कहना है कि हमें जानकारी मिली है कि जब केतुग्राम पीएस के अंतर्गत ग्राम चेचुरी, अनखोना जीपी का मिंटू बाइक से यात्रा कर रहा था, तो उसी क्षेत्र के कुछ लोगों ने लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के कारण उसे रोका. जब मिंटू ने भागने की कोशिश की तो उस पर बम फेंका गया, जिससे उसकी मौत हो गई. दोनों पक्ष पर कई मामले दर्ज हैं. हमले के बाद से आरोपी फरार हैं. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. यह हमला पुरानी दुश्मनी की वजह से ही किया गया.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

दूसरी तरफ इस हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. टीएमसी जहां इस हत्या का आरोप सीपीएम पर लगा रही है तो सीपीएम इसे टीएमसी नेताओं का संघर्ष बता रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियात बरतते हुए इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी है. पुलिस का कहना है कि अभी इलाके में स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections: चौथे चरण में असदुद्दीन ओवैसी से लेकर अखिलेश यादव तक की किस्मत का होगा फैसला, जानें किन वीआईपी सीटों पर होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget