एक्सप्लोरर

UP में छूटा अखिलेश का साथ! अब दिल्ली में बनेगी AAP और कांग्रेस की बात, केजरीवाल बोले- जल्द होगा गठबंधन का ऐलान

Lok Sabha Elections: उत्तर प्रदेश से इंडिया गठबंधन को झटका लगा है. ऐसे में क्या दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच बात बन पाएगी, इस सवाल का जवाब अरविंद केजरीवाल ने खुद दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही गठबंधन की घोषणा की जाएगी.

केजरीवाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पंजाब में आप के अकेले आम चुनाव लड़ने के फैसले पर पार्टी द्वारा पुनर्विचार करने की संभावना को खारिज कर दिया. आप और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल हैं और दिल्ली और अन्य राज्यों में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा कर रहे हैं. 

'अंतिम चरण में बातचीत'
दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि कई दौर की चर्चा हो चुकी है और चीजें अंतिम चरण में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘उनके (कांग्रेस) साथ गठबंधन की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी.’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अन्य राज्यों के लिए भी कई दौर की चर्चा हो चुकी है और बातचीत अंतिम चरण में है. 

उत्तर प्रदेश में नहीं हो सका गठबंधन
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन सकी है. दरअसल, सपा ने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया था, जबकि कांग्रेस 20 सीटों की मांग कर रही थी. इसके चलते दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन सकी.

सपा ने तीसरी लिस्ट जारी की
इस बीच सपा ने साफ कर दिया कि अब वह सीट बंटवारे पर कोई और बातचीत नहीं करेगी. इस मामले में अब कांग्रेस को फैसला करना है. इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी.

इस लिस्ट में पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने कैराना से इकरा, बदायूं से शिवपाल यादव, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: यूपी की सीटों पर कांग्रेस-सपा के बीच क्‍यों फंंसा है पेच? खूब हुई च‍िट्ठीबाजी, जानें कब-कब, क्‍या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget