एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: चुनावी रैली के बीच कांग्रेस के झंडों के साथ लहराया गया पाकिस्तानी ध्वज? जानिए वायरल VIDEO का सच

Lok Sabha Elections 2024: चुनावी समर के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस क्लिप को लेकर अलग-अलग दावे किए गए.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इस क्लिप को लेकर दो तरह के दावे किए गए. पहले दावे के तहत कई यूजर्स ने कहा कि यह कांग्रेस की चुनावी रैली के दौरान का नजारा था, जिसमें पाकिस्तानी झंडे को लहराया गया. दूसरे दावे के अंतर्गत कई लोग यह कहते दिखे कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को दक्षिण भारत के कर्नाटक स्थित तुमकुर में लहराया गया था. 

न्यूज वेबसाइट 'दि क्विंट' के पास इस वीडियो को लेकर क्वेरी पहुंची तो उसके फैक्ट चेकिंग इनिशिएटिव (पहल) 'WebQoof' के तहत इसकी पड़ताल की गई. गूगल लेंस पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन की मदद से दि क्विंट की टीम को पता चला कि इस वीडियो को एक्स पर Sushil Kedia नाम के यूजर (@sushilkedia) ने 11 मई, 2018 को शेयर किया था. कैप्शन में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को टैग करते हुए लिखा गया था- तुमकुर में कांग्रेस की रैली में चांद-सितारे वाला हरे रंग का झंडा नजर आया है. कृपया इसका संज्ञान लें. अगर यह पाकिस्तानी झंडा है तब राहुल गांधी को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए. अगर यह इस्लाम से जुड़ा झंडा है तब हमें चुनाव आयुक्त से कार्रवाई करने का अनुरोध करना चाहिए.

वायरल क्लिप में जिस हरे रंग के झंडे को पाकिस्तान का बताया गया, वह असल में पड़ोसी मुल्क के राष्ट्रीय ध्वज से अलग था. टीम WebQoof ने पाया कि वायरल क्लिप में दिखा झंडा इंडियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से कुछ-कुछ मिलता-जुलता था.


Lok Sabha Elections 2024: चुनावी रैली के बीच कांग्रेस के झंडों के साथ लहराया गया पाकिस्तानी ध्वज? जानिए वायरल VIDEO का सच

बाद में तुमकुर के एसपी ने पोस्ट के जरिए साफ किया कि पाकिस्तान का झंडा लहराने से जुड़ा वायरल दावा गलत है. वेबक्वूफ की टीम अपने स्तर पर यह तो नहीं पता लगा पाई कि यह वीडियो किस जगह और किस संदर्भ से जुड़ा था. हालांकि, यह तो साफ हो गया कि यह वायरल वीडियो इस आम चुनाव की किसी रैली, जनसभा या जुलूस से जुड़ा नहीं था.  

Disclaimer: This story was originally published by WebQoof and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget