एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: देश में असंवैधानिक रूप से इस्तेमाल हो रहीं हैं EVM? चुनाव आयोग ने बताई इस फसाने की हकीकत

Election Commission Myth Vs Reality: लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण की वोटिंग के लिए कुछ ही दिन शेष है, लोगों के बीच भ्रम है कि देश में EVM बैन है. चुनाव आयोग ने इस भ्रम को दूर किया है.

Election Commission EVM: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें नजदीक हैं. देश में 18वीं लोकसभा के लिए पहले चरण कि वोटिंग 19 अप्रैल को कराई जाएगी. इसी बीच लोगों के मन में किसी तरह का कोई भ्रम न रहे, इसको लेकर चुनाव आयोग ने अहम जानकारी शेयर की है. साथ ही इस तरह के भ्रम को दूर करने की कोशिश की है.

कुछ लोगों के बीच ये धारणा है कि भारत निर्वाचन आयोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का बिना किसी परमीशन के इस्तेमाल कर रहा है. इस भ्रामक दावे पर चुनाव आयोग ने स्पष्टता दी है. वेबसाइट https://mythvsreality.eci.gov.in/details/evm में इस सवाल का जवाब दिया है. 

साल 1988 में मिला था EVM को संवैधानिक दर्जा

EVM को लेकर समय-समय पर हर राजनैतिक दल सवाल उठाते रहते हैं, ऐसा ही एक भ्रामक दावा EVM की संवैधानिक वैधता को लेकर भी कई बार किया जाता रहा है. दावे में कहा जा रहा है कि चुनाव में EVM का अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है. इस दावे को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बताया की पार्लियामेंट ऑफ इंडिया में साल 1988 में EVM के वैध उपयोग के लिए पीपल्स रिप्रजेंटेशन एक्ट 1951 के सेक्शन 61A के तहत भारत निर्वाचन आयोग को EVM इस्तेमाल करने का अधिकार दिया गया था. EVM को बहुत सारे कानून और देश के सर्वोच्च न्यायालयों ने भी समय-समय पर वैधानिक बताया है. इसलिए चुनाव में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल पूर्णतः वैध है और इसके उपयोग के लिए देश का संविधान चुनाव आयोग को इजाजत देता है. 

EVM के क्या है फायदे?

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से इलेक्ट्रॉनिकली वोट डालने और वोटों की गिनती करने के काम में काफी आसानी हुई है. पहले जहां चुनाव परिणाम आने में कई दिनों का समय लगता था, वही काम अब EVM के आने से कुछ घंटो में हो जाता है. EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) दो यूनिटों को मिलाकर तैयार होती है: कंट्रोल यूनिट और बैलट यूनिट. EVM का देश में पहली बार बतौर ट्रायल केरल के लोकल चुनाव में साल 1982 में इस्तेमाल किया गया था.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: मतदान के समय बरते ये सावधानियां, ऐसे यूज करें EVM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget