एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024: तैयारियों का जायजा लेने यूपी पहुंची चुनाव आयोग की टीम, कांग्रेस ने कर दी ये मांग

Elections 2024: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं. चुनाव आयोग की टीमें काफी समय से देश के राज्यों का दौरा कर आम चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रही हैं.

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में चुनाव आयोग की एक टीम तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार (29 फरवरी) को लखनऊ पहुंची. आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आयोग की 13 सदस्यीय टीम ने अपने दौरे के पहले दिन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की.

इसके अलावा टीम ने राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी की. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक-एक करके वार्ता की. इस दौरान टीम ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), अपना दल (सोनेलाल), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के प्रतिनिधियों से बातचीत की.

प्रदर्शनी का किया आयोजन
सूत्रों के मुताबिक आयोग की टीम ने लखनऊ के योजना भवन में ‘निर्वाचन: बढ़ते कदम’ विषय पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया. इस प्रदर्शनी में समय के साथ भारतीय निर्वाचन प्रणाली में हुए विकास को दर्शाया गया है. इस प्रदर्शनी में वर्ष 1951 में हुए आजाद भारत के पहले आम चुनाव से लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से 2013 में वीवीपैट अपनाने तक की पूरी यात्रा को प्रदर्शित किया गया है. साथ ही 489 सीट पर हुए पहले आम चुनाव में 53 राजनीतिक दलों और 1874 उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया था, इसका भी जिक्र है.

साल 1982 में केरल की फरूर विधानसभा में ईवीएम के उपयोग समेत समय के साथ निर्वाचन व्यवस्था में जोड़ी गई नई व्यवस्थाओं जैसे नोटा का प्रावधान, रंगीन पीवीसी इपिक, मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी दिखाया गया है. सूत्रों के मुताबिक आयोग की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवं सीपीएफ नोडल अधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की.

प्रशासन के साथ मीटिंग
उन्होंने बताया कि आयोग की टीम शुक्रवार (1 मार्च) को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, मंडल आयुक्तों और क्षेत्रीय, परिक्षेत्रीय तथा जिला पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी. इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग की टीम से मुलाकात कर एक पत्र के माध्यम से उसके सामने कई सुझाव और मांगें रखीं. प्रतिनिधि मंडल में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा शामिल थीं.

कांग्रेस ने की ये मांग
कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मांग की कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ लगाई जाने वाली वीवीपैट मशीन से प्रिंट की गयी पर्चियों का 100 प्रतिशत मिलान व गणना की जाए. अगर यह संभव न हो तो कम से कम 50 प्रतिशत पर्चियों की गणना आवश्यक रूप से करवाना सुनिश्चित किया जाए.

अवस्थी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने आयोग की टीम से यह भी मांग की कि चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग करने के उद्देश्य से लगातार प्रदेश के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का स्थानान्तरण किया जा रहा है, उस पर तत्काल रोक लगायी जाए और पिछले तीन माह में जो स्थानान्तरण किये गए हैं उनकी समीक्षा करायी जाए.

ये भी पढ़ें:

कैसे हुई प्रदर्शनकारी किसान शुभकरण सिंह की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, खोपड़ी में मिली मैटल पैलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget