एक्सप्लोरर

Congress 2nd List: कांग्रेस ने अब तक उतारे 81 लोकसभा उम्मीदवार, मुस्लिम सिर्फ 3, जानें कौन हैं वो

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसमें एक मुस्लिम कैंडिडेट भी शामिल था, वहीं पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 2 मुसलमानों को टिकट दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने मंगलवार (13 मार्च) को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

लिस्ट में कमलनाथ के बेटे नकुल का नाम शामिल है, जो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के बेटे वैभव गेहलोत राजस्थान के जालौर से ताल ठोकेंगे. पार्टी ने गौरव गोगोई को असम के जोरहाट से मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे.

लिस्ट में कितनी मुस्लिम
लिस्ट में शामिल 43 उम्मीदवारों में से 10 जनरल कैटेगरी, 13 ओबीसी, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 2 मुस्लिम समुदाय से हैं. दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने हाफिज रशीद अहमद चौधरी को असम की करीमगंज सीट से टिकट दिया है. वहीं रकीब उल हसन को धुबरी सीट से मैदान में उतारा है.

कौन हैं हाफिज रशीद?
करीमगंज संसदीय सीट से कांग्रेस की मुस्लिम प्रत्याशी हाफिज रशीद अहमद चौधरी पिछले साल 20 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. वह पेशे से वकील हैं और एआईयूडीएफ पार्टी में बड़े पद पर शामिल थे. माना जाता है कि रशीद की पकड़ करीमगंज के मुस्लिम वोटरों के अलावा दूसरी जातियों पर भी है. 

कांग्रेस के बड़े नेता हैं रकीबुल हसन
धुबरी से मुस्लिम प्रत्याशी रकीबुल हसन असम में कांग्रेस के बड़े नेता में शुमार हैं. वह साल 2001 में पहली बार सामागुरी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर असेंबली पहुंचे. उन्होंने 2004, 2006 और 2011 में वह तरुण गोगोई सरकार में असम की कई बड़े मंत्रालयों की भी जिम्मेदारी संभाली है.

पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवार
इससे पहले पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. पहली लिस्ट में सामान्य वर्ग के15 प्रत्याशियों को टिकट दिया था, जबकि बाकी 24 कैंडिडेट्स अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के थे. 

पहली लिस्ट में भी एक मस्लिम कैंडिडेट को टिकट
पार्टी ने पहली लिस्ट में एकलौते मुस्लिम मोहम्मद हमदुल्लाह सईद को लक्ष्यद्वीप से टिकट दिया था. वह 2009 में लक्षद्वीप से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे. इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 में भी चुनाव लड़ा. हालांकि, दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'कश्‍मीर से करें वन नेशन-वन इलेक्‍शन की शुरुआत', CEC के J&K दौरे पर पार्ट‍ियों ने जताई इच्‍छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget