Opinion Poll: दक्षिण में दूसरा दुर्ग भेदने जा रही BJP? सर्वे बजा रहा किसके लिए खतरे की घंटी
Lok Sabha Elections: बीजेपी धीरे-धीरे ही सही लेकिन वह दक्षिण का किला भेदने में सफल होती दिख रही है. कर्नाटक के बाद बीजेपी दक्षिण के जिस दूसरे दुर्ग को भेदने की तैयारी कर रही है. वह तेलंगाना राज्य है.

Loksabha Election Survey: सत्ताधारी बीजेपी आगामी लोकसभा 2024 में जीत की हैट्रिक लगा दे तो उसमें कोई आश्चर्यजनक बात नहीं होगी. चुनावी सर्वे तो यही बता रहा है. अगर अभी देश में 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव करा दिए जाएं तो बीजेपी या यूं कहें नेशनल डेमोटक्रेटिक एलायंस (एनडीए) को सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है.
बीजेपी धीरे-धीरे ही सही लेकिन वह दक्षिण का किला भेदने में सफल होती दिख रही है. कर्नाटक विधानसभा में करारी पराजय के बावजूद लोकसभा में बीजेपी के प्रदर्शन में सुधार होता दिख रहा है. कर्नाटक के बाद बीजेपी दक्षिण के जिस दूसरे दुर्ग को भेदने की तैयारी कर रही है. वह हैदराबाद से अलग होकर बना तेलंगाना राज्य है. आइये जानते हैं कि आंकड़ों की दृष्टि से क्या कहता है इंडिया टीवी-सीएऩएक्स का ओपिनियन पोल.
बीजेपी को मिल रहा दो सीटों का फायदाः INDIA Tv-CNX Opinion Poll की माने तो बीजेपी को आम चुनाव 2024 में 2 सीटों का सीधा फायदा मिलता दिख रहा है. पिछली बार भीजेपी को 4 सीटों पर विजय मिली थी. इस सर्वे के मुताबिक इस बार बीजेपी (एनडीए) को 6 सीटें मिल रही हैं. वहीं विपक्षी महागठबंधन (I.N.D.I.A) को 2 तथा अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है. मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 8 और असुद्दीन ओवैसी को 1 सीट मिल रही है. यह आंकड़े स्थानीय पार्टी बीआरएस और यहां के मजबूत नेता केसीआर के लिए खतरे की घंटी बजा रहे हैं.
केसीआर के बाद सर्वाधिक वोट परसेंट बीजेपी कोः केसीआर और ओवैसी दोनों विपक्षी महागठबंधन इंडिया में शामिल नहीं हैं.यहां बीजेपी और बीआरएस में सीधी टक्कर होती दिख रही है. सर्वाधिक 8 सीटों के साथ बीआरएस को सर्वाधिक वोट 40 परसेंट उसी को मिलता दिख रहा है. वहीं बीजेपी को 28 परसेंट वोट मिलने का अनुमान है. पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में 17 में से बीजेपी को 4, टीआरएस (अब बीआरएस) को 11, कांग्रेस को 3 और ओवैसी को 1 सीट मिली थी.
ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024 abp News C-Voter Survey : चुनाव से पहले ऑल इंडिया सर्वे । BJP। Congress












