एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लखीमपुर खीरी में चलती बस में बीजेपी समर्थकों और नेताओं से मारपीट

Lok Sabha Elections 2024: लखीमपुर खीरी में बस में सीट को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने भाजपा नेता और उनके समर्थकों की जमकर पिटाई कर दी.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पलिया इलाके में एक बस में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान दबंगों ने पलिया नगर के बीजेपी अध्यक्ष उदयवीर सिंह सहित उनके समर्थकों के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि बस गोरी फंता से पलिया आ रही थी.

यूपी तक के मुताबिक, पलिया के भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह अपने साथियों के साथ गोरी फंता से पलिया आ रहे थे. उसी दौरान बस में सीट को लेकर दूसरे पक्ष से उनकी बहस होने लगी. विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बीजेपी नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह सहित उसके समर्थकों के साथ मारपीट कर दी. बस मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. इसके बाद भाजपा के नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के सहयोगी ने खबर वायरल करने वाले पत्रकार के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में पुलिस ने बस में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया. इसके बाद पत्रकार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर भाजपा नेता और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. 

एडिशनल एसपी ईस्ट पवन गौतम ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है. एडिशनल एसपी ईस्ट पवन गौतम ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है. जानकारी मिली थी कि आपस में कहासुनी हुई है तो उसी को लेकर मारपीट की. जिसमें कुछ लोगों के सिर फट गए हैं. लोगों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि लखीमपुर खीरी सीट पर चौथे चरण में वोटिंग हुई थी. यहां भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अजय मिश्र टेनी चुनावी मैदान में हैं साथ ही समाजवादी पार्टी की तरफ से उत्कर्ष वर्मा और बहुजन समाज पार्टी की ओर से अंशय कालरा चुनाव लड़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget