एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: अनुच्छेद 370 पर खरगे की फिसली जुबान पर भड़की BJP, पीएम मोदी ने ये दिया ये जवाब

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कश्मीर को लेकर दिए बयान का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर से 370 हटने का दर्द है.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (6 अप्रैल) को राजस्थान के जयपुर में सभा को संबोधित किया. इस दौरान 370 का जिक्र किया और कहा कि इससे यहां के लोगों को क्या वास्ता है. इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने गलती से अनुच्छेद 370 की जगह मोदी सरकार के अनुच्छेद 371 को खत्म करने की बात कह दी. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनकी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक पार्टी बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है.

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस पर हर राज्य और नागरिक का अधिकार है, जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का देश के बाकी हिस्सों पर अधिकार है.

'कांग्रेस ने राष्ट्रीय दल होने का दर्जा खोया'
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अगर कोई पार्टी कहती है कि कश्मीर के एकीकरण से अन्य राज्यों में उसे क्या फर्क पड़ता है तो यह स्पष्ट है कि देश की एकता और अखंडता के लिए हर किसी की ली गई शपथ का आपको (कांग्रेस को) कोई सम्मान नहीं है. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 पर खरगे की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने राष्ट्रीय दल होने का दर्जा लगभग खो दिया है.

बीजेपी ने शेयर की खरगे की क्लिप
पीएम मोदी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कश्मीर को लेकर दिए बयान का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर से 370 हटने का दर्द है. कश्मीर की चर्चा उसे पसंद नहीं है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खरगे के भाषण की यह क्लिप भी शेयर की है. 

क्लिप में खरगे कह रहे हैं कि राजस्थान के लोगों से (इसका) क्या वास्ता है? कांग्रेस अध्यक्ष ने अनुच्छेद 370 की जगह अनुच्छेद 371 का गलत उल्लेख भी किया. जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को अगस्त 2019 में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने निरस्त कर दिया था.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'भ्रष्‍टाचार‍ियों को बचाने में जुटा I.N.D.I.A. गठबंधन', जेपी नड्डा ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget