एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण से पहले लखनऊ में लग रहा इंडिया ब्लॉक के नेताओं का जमावड़ा, 16 मई को केजरीवाल भी करेंगे यूपी का दौरा

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद 16 मई को पहली बार यूपी दौरे पर होंगे. इस दौरान वो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं. जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है. इसी कड़ी में केजरीवाल गुरुवार (16 मई) को यूपी के दौरे पर रहेंगे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे.

बताया जा रहा है कि लखनऊ में अरविंद केजरीवाल के साथ इंडिया ब्लॉक के और भी नेता मौजूद रहेंगे और एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के दूसरे कार्यक्रमों में भी केजरीवाल यूपी प्रभारी संजय सिंह के साथ शिरकत करेंगे.

इससे पहले आज यानि बुधवार को सपा अध्यक्ष ने गोमतीनगर स्थित ताज होटल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि रोज सुन रहा हूं कि 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस -UPA सरकार ही खाद्य सुरक्षा कानून लाई थी, आज मोदी जी उसी ग़रीबों के राशन पर अपनी तस्वीर चिपकाकर ये जता रहें हैं कि ये उन्होंने दिया है. बल्कि गरीबों का मुफ्त अनाज उनका कानूनी हक है, जो डॉ. मनमोहन सिंह और श्रीमती सोनिया गांधी की हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया था. खड़गे ने कहा अरे आप 5 किलो की बात कर रहे हैं यदि गठबंधन की सरकार आयेगी तो हम 10 किलो राशन देंगे.

वहीं अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं यही अपील करूंगा कि बहुजन समाज के लोग जो बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर में आस्था रखते हैं, जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं वे अपना वोट खराब न करें. I.N.D.I.A. गठबंधन की मदद करें, जिससे लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके.

वहीं अरविंद केजरीवाल के यूपी दौरे के बाद 17 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अमेठी व रायबरेली में संयुक्त सभा भी प्रस्तावित है. आपको बता दें कि आगे के चरणों में कौशांबी, मोहनलालगंज, बाराबंकी और बांसगांव आदि सुरक्षित सीटें हैं. जहां के दलित वोटरों को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद मैदान में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget