एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः पहले चरण में इन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट, जानें कौन किसे दे रहा है टक्कर

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में महाराष्ट्र के सात सीटों पर वोटिंग जारी है. इस चरण में कई दिग्गज उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है. देश में कुल 91 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. महाराष्ट्र में कुल 48 सीटों में से 7 सीटों पर आज मतदान जारी है. इन साभी सात सीटों पर 116 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

सबसे ज्यादा उम्मीदवार नागपुर की सीट पर हैं. यहां से 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी ने अपने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस की ओर से नाना पाटोले उन्हें चुनौती दे रहे हैं.

सबसे कम 5 उम्मीदवार गढ़चिरोली-चिमूर लोकसभा सीट पर है. गढ़चिरौली चिमूर में मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार अशोक नेते और कांग्रेस के नामदेव डालूजी उसन्दी के बीच है.

वर्धा सीट पर बीजेपी ने डॉ रामदास तडस को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने चारुलता टोकस को अपना उम्मीदवार बनाया है. रामटेक में कृपाल तुमने शिवसेना के टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं तो उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार किशोर गजभिये यहां से उन्हें टक्कर दे रहे हैं.

भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने सुनील बाबूराव मेढ़े तो एनसीपी ने नाना पंचबुधे को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.

वहीं चंद्रपुर से बीजेपी ने हंसराज अहीर को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर सुरेश धानोरकर को टिकट दिया है. बता दें कि राज्य में शिवसेना और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ रही है तो वहीं कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन करके चुनावी मैदान में है.

बता दें कि राज्य में चार चरणों में चुनाव होंगे. जबकि वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

लोकसभा चुनावः एक क्लिक में जानें, पहले चरण में किन-किन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

देखिए लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की वोटिंग की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget