एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान आज, जानिए खास बातें

पहले चरण के इस चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह, उनके बेटे जयंत चौधरी और मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों पूर्व सेना प्रमुख वी. के. सिंह और डॉक्टर महेश शर्मा समेत कई दिग्गजों का सियासी भविष्य तय होगा.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान होना है. आठ सीटों पर कुल1.5 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन 8 सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा. इसमें राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह, उनके बेटे जयंत चौधरी और मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों पूर्व सेना प्रमुख वी. के. सिंह और डॉक्टर महेश शर्मा समेत कई दिग्गजों का सियासी भविष्य तय होगा.

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: यूपी में पहले चरण का चुनाव आज, आठ सीटों पर डेढ़ करोड़ मतदाता तय करेंगे इन दिग्गजों की किस्मत

मुजफ्फरनगर सीट

पहले चरण में मुजफ्फरनगर सीट पर सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर रालोद प्रमुख अजित सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर होगी. वहां उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद संजीव बालियान से होगा. अजीत सिंह ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव बागपत से लड़ा था लेकिन वह हार गए थे.

बागपत सीट

बागपत सीट पर इस बार अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं. वहां उनका मुकाबला मौजूदा सांसद, भाजपा के सत्यपाल सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी मोहकम से है.

गाजियाबाद सीट

गाजियाबाद सीट पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल और कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा से है. सिंह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से भारी मतों से जीते थे.

नोएडा सीट

नोएडा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और मौजूदा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के सामने लगातार दूसरी बार इस सीट से संसद पहुंचने की चुनौती है. उनके मुकाबले में कांग्रेस ने डॉ अरविंद सिंह को उतारा है जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर सत्यवीर नागर मैदान में है.

सहारनपुर सीट

सहारनपुर में मौजूदा भाजपा सांसद और प्रत्याशी राघव लखन पाल का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के इमरान मसूद से है. लोगों की सहूलियत के लिए वहां वीवीपैट मशीन इस्तेमाल से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं. 2014 में यहां बीजेपी को 39.59 प्रतिशत वोट मिले. वहीं दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 34.14 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को 19.67 प्रतिशत और समाजवादी पार्टी को 4.42 वोट मिले थे. सहारनपुर लोकसभा सीट पर साल 2014 में भाजपा के राघव लखनपाल ने कांग्रेस और बसपा को हराकर जीत हासिल की थी.

कैराना सीट

पिछले साल हुए उप-चुनाव में भाजपा से कैराना की सीट छीनने वाली मौजूदा सांसद और महा गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के सामने एक साल के अंदर इस सीट को दूसरी बार जीतने की कड़ी चुनौती है. उनका मुख्य मुकाबला गंगोह सीट से मौजूदा विधायक भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक से है.

मेरठ सीट

मेरठ सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद और प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल लगातार तीसरी बार जीतने की आस लगाए हुए हैं. बसपा ने यहां से महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के बेटे हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया है.

बिजनौर सीट

बिजनौर सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह एक बार फिर मैदान में हैं. उनका मुकाबला कभी बसपा प्रमुख मायावती के विश्वसनीय रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी से है. महागठबंधन ने मलूक नागर को यहां से मैदान में उतारा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget