एक्सप्लोरर

राहुल गांधी वायनाड सीट से भी लड़ सकते हैं चुनाव, स्मृति ईरानी बोलीं- 'अमेठी ने भगाया, जनता ने ठुकराया'

Lok Sabha Elections 2019: अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी के तंज पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'चांदनी चौक ने हराया, अमेठी ने हरा कर भगाया, जिसे बार बार जनता ने ठुकराया, हर बार राज्य सभा से संसद का रास्ता पाया, अब अमेठी ने हार की हैट्रिक का माहौल बनाया.''

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो सीटों पर लड़ने की उम्मीद है. राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के अलावा केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. इस खबर के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने तंज कसा है. उन्होंने #BhaagRahulBhaag के साथ ट्वीट कर कहा, ''अमेठी ने भगाया, जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया. सिंहासन खाली करो राहुल जी कि जनता आती है.''

बीजेपी ने स्मृति ईरानी को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है. राहुल गांधी अमेठी से जीतते रहे हैं और यह कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है. 2014 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी 1 लाख से ज्यादा वोटों से हार गई थी. पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 4,08,651 वोट मिले थे. जबकि, स्मृति ईरानी को 3,00,748 वोट मिले थे. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने स्मृति ईरानी को हार की याद दिलाते हुए कहा, ''चांदनी चौक ने हराया, अमेठी ने हरा कर भगाया, जिसे बार बार जनता ने ठुकराया, हर बार राज्य सभा से संसद का रास्ता पाया, अब अमेठी ने हार की हैट्रिक का माहौल बनाया. #BhaagSmritiBhaag.''

दरअसल, कांग्रेस की केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु इकाइयों ने कहा है कि राहुल गांधी दक्षिण भारत से चुनाव लड़ें. जिसके बाद अमेठी कांग्रेस ने मांग का स्वागत किया है. इन प्रस्तावों पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''हम धन्यवाद करते हैं उनके स्नेह, आशीर्वाद और प्यार के लिए कि उन्होंने ये कहा कि राहुल गांधी जी उनके यहां से चुनाव लड़ें. परंतु इस पर अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है.'' कांग्रेस की 8वीं लिस्ट: दिग्विजय सिंह, राशिद अल्वी, बीसी खंडूरी के बेटे को टिकट, सपना चौधरी पर सस्पेंस जारी उन्होंने कहा कि इस आग्रह पर जरुर विचार होगा और निर्णय भी लिया जाएगा. उन्होंने साथ ही यह भी कहा, ''राहुल गांधी ने एक से अधिक बार कहा है, अमेठी उनकी कर्मभूमि है और रहेगी.'' फिर दिलचस्प होगा अमेठी का मुकाबला, राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
CM आवास में नीतीश कुमार की बैठक के पहले JDU के बिहार अध्यक्ष का चुनाव खत्म, इनको मिली जिम्मेदारी
CM आवास में नीतीश कुमार की बैठक के पहले JDU के बिहार अध्यक्ष का चुनाव खत्म, इनको मिली जिम्मेदारी
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
CM आवास में नीतीश कुमार की बैठक के पहले JDU के बिहार अध्यक्ष का चुनाव खत्म, इनको मिली जिम्मेदारी
CM आवास में नीतीश कुमार की बैठक के पहले JDU के बिहार अध्यक्ष का चुनाव खत्म, इनको मिली जिम्मेदारी
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget