एक्सप्लोरर

कांग्रेस-आप का गठबंधन होता तो बीजेपी को मिलता फायदा- हर्षवर्धन

हर्षवर्धन ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर बीजेपी जीतेगी. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि बीजेपी दोनों पार्टियों कांग्रेस और आप से काफी आगे रहेगी.

नई दिल्लीः कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की बातचीत भले ही विफल हो गई हो लेकिन केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन का मानना है कि अगर यह गठबंधन हुआ होता तो इससे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को न केवल लोकसभा चुनाव में बल्कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी फायदा मिलता.

लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक से बीजेपी के प्रत्याशी हर्षवर्धन ने बताया, ''हमारे लिए यह प्रश्न नहीं है कि गठबंधन हुआ या नहीं. व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि अगर वे गठबंधन करते और अगर हम उस समझ के साथ उन्हें हराते, तो यह बीजेपी के लिए बेहतर होता क्योंकि तब हम अगले चुनाव में भी इसका ध्यान रखते.''

हर्षवर्धन ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर बीजेपी जीतेगी. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि बीजेपी दोनों पार्टियों कांग्रेस और आप से काफी आगे रहेगी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''जहां तक बीजेपी की बात है, अगर दोनों पार्टियों (कांग्रेस, आप) के बीच गठबंधन हुआ होता तो मैं दिल्ली में सबसे खुश व्यक्ति होता. चाहे वे अकेले लड़ें या साथ में, हम जीतने जा रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ''बीजेपी, दोनों पार्टियों से काफी आगे हैं फिर चाहे वे साथ हों या अलग हों. बीजेपी को लोगों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही हैं. ऐसे में, इस पूरी स्थिति में कोई दूसरा सवाल ही पैदा नहीं होता.''

बता दें कि दोनों दलों के बीच कई दौर की बातचीत चली लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन नहीं हो सका. हर्षवर्धन चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी हैं.

इस सीट पर हर्षवर्ध का मुकाबला कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल और आप के पंकज गुप्ता से है. दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर 12 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा- मुसलमान उन गायों जैसे हैं जो दूध नहीं देतीं

अरविंद केजरीवाल के 'नाचने वाला' कमेंट पर मनोज तिवारी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget