एक्सप्लोरर

टिकट कटने की अटकलों पर उदित राज ने कहा, उम्मीद करता हूं BJP दलितों को धोखा नहीं देगी

बीजेपी नेता उदित राज ने कहा कि टिकट को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निर्मला सीतारमण, अरुण जेटली से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दिल्ली के चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. बाकी के बचे तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है. अटकलें लगाई जा रही है कि इन तीनों सीट पर पार्टी अपने पुराने सांसदों का टिकट काट सकती है. इनमें उदित राज का भी नाम है. यही वजह है कि उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि अगर पार्टी टिकट काटती है तो यह दलितों के साथ धोखा होगा.

उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद उदित राज ने कहा कि टिकट को लेकर अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निर्मला सीतारमण, अरुण जेटली से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई.

उन्होंने कहा, ''मैंने अपनी पार्टी विलय की. पूरे देश से मेरे करोड़ों समर्थक मेरी टिकट को लेकर बेचैन हैं. उत्तर पश्चिम दिल्ली से मेरा नाम अभी तक घोषित नहीं किया है. मेरे समर्थकों ने आज शाम 4 बजे तक इंतज़ार करने को कहा है. आखिर में मैं बीजेपी से उम्मीद करता हूं कि वह दलितों को धोखा नहीं देगी.''

उदित राज ने कहा, ''अमित शाह जी आपसे कई बार बात करने की कोशिश की एसएमएस भी भेजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भी बात करने की कोशिश की. मनोज तिवारी जी लगातार कहते रहे हैं कि टिकट मेरा ही होगा. निर्मला सीतारमण जी से भी कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी और अरुण जेटली जी से भी आग्रह किया.''

पूर्व आईआरएस उदित राज लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे. उदित राज ने बीजेपी के साथ रहने के बावजूद कई मौकों पर पार्टी नेताओं के रुख की आलोचना कर चुके हैं. उन्होंने एससी-एसटी एक्ट का भी समर्थन किया था.

मनोज तिवारी के लिए प्रचार में उतरीं सपना चौधरी, कहा- बीजेपी में शामिल नहीं हुई हूं

बीजेपी ने रविवार शाम को दिल्ली के चार उम्मीदवारों की घोषणा की थी. बीजेपी ने 2014 में जीते हुए सांसदों को ही टिकट दिया. बीजेपी ने चांदनी चौक सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को, उत्तर पूर्व से मनोज तिवारी को, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया. तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं करने के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि 2014 में जीते सांसदों का टिकट काट सकती है.

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं. यहां छठे चरण में 12 मई को वोट डाले जाएंगे. कांग्रेस ने छह और आम आदमी पार्टी ने सात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. 2014 के चुनाव में बीजेपी ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget