एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने नेतृत्व ने मनाया फिर बीजेपी से मिला रेड सिग्नल, जानिए क्यों बीजेपी में शामिल नहीं हो सके कमलनाथ?

Lok Sabha Election: कमलनाथ ने बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी से नाराज चल रहे से कमलनाथ से राहुल गांधी ने खुद बात की थी.

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की अटकलों को विराम लग गया है. खुद कमलनाथ ने सोमवार (19फरवरी) को सामने आकर बीजेपी में नहीं जाने की बात कही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस उन्हें मनाने में सफल रही या फिर वह किसी ओर वजह से बीजेपी में शामिल नहीं हो सके.

इस पहले कांग्रेस ने दावा किया कि कमलनाथ बीजेपी में नहीं जाएंगे और वह मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के संचालन में अहम भूमिका निभाएंग और उनके सुझाव पर ही राहुल गांधी की यात्रा का आयोजन किया जाएगा. गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार (20 फरवरी) को भोपाल में विधायकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में कमलनाथ के पहुंचने की उम्मीद है. 

राहुल गांधी ने कमलनाथ से की बात
सूत्रों के मुताबिक पार्टी से नाराज चल रहे कमलनाथ को मनाने लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे बात की. सूत्रों ने बताया कि कमलनाथ की सीधे राहुल गांधी से बातचीत हुई. इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें उनकी सभी शिकायतों को दूर करने का भरोसा दिया.  इतना ही नहीं पार्टी ने तय किया है कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के संचालन में उन्हें बड़ी भूमिका दी जाएगी. वह खुद भी इस यात्रा में शामिल होंगे.

बीजेपी में क्यों नहीं हुई कमलनाथ की एंट्री
माना जा रहा है कि बीजेपी में एक धड़ा कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने का विरोध कर रहा था. सूत्रों के मुताबिक सिंधिया समर्थकों नहीं चाहते थे कि कमलनाथ बीजेपी में शामिल हों. सिख विरोध दंगो के आरोपों में शामिल होने के कारण भी बीजेपी के नेताओं ने उनका विरोध किया.

इस संबंध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि कमलनाथ पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उनके बीजेपी जाने के अटकलें मीडिया और बीजेपी ही फैला रही है. उन्होंने कमलनाथ से खुद भी बात की है और उनके साथ राहुल गांधी की यात्रा को लेकर चर्चा की है.

यह भी पढ़ें- 'बाप-दादाओं की जमीन बेचकर लड़ूंगा चुनाव', अखिलेश यादव ने दिया टिकट दो क्या बोला बाहुबली अफजाल अंसारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget