एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Result 2024: 'तीसरी बार सरकार बनाना असंभव...', चुनावी नतीजों के बीच अनुराग ठाकुर का चौंकाने वाला बयान

Lok Sabha Election Result Updates: लोकसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी के 400 पार का नारा सच होते हुए नजर नहीं आ रहा है. एनडीए 300 से कम सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने चौंकाने वाला बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि तीसरी बार सरकार बनाना अपने आप में असंभव होता है. बीजेपी 250 सीटों पर आगे चल रही है. अनुराग ठाकुर का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 300 से कम सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. एनडीए ने 400 सीटों को जीतने का टारगेट रखा है.

अनुराग ठाकुर ने कहा, "तीसरी बार सरकार बनाना अपने आप में असंभव होता है. बीजेपी 250 सीट पार कर रही है. कांग्रेस 100 के आस पास सीटों पर रहने वाली है. एनडीए को फिलहाल लीड मिल रही है. हिमाचल प्रदेश में रुझान एनडीए की ओर जा रहे हैं. हिमाचल ने बीजेपी को 100 प्रतिशत लीड दी है." उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि शाम तक नतीजे के बाद फिर एक बार एनडीए सरकार बनाएगा."

कितनी सीटों पर आगे चल रहा एनडीए?

दोपहर 12.30 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को अब तक 296 सीटों पर बढ़त मिल रही है. इंडिया गठबंधन 226 सीटों पर आगे चल रहा है. अन्य दल 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं. हालांकि, यहां हैरानी वाली बात ये है कि बीजेपी ने चुनाव से पहले 400 सीट पार का नारा दिया था. मगर अभी तक पार्टी रुझानों में भी 400 के करीब नहीं पहुंची है. एनडीए 300 के आस-पास की सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है.

लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई है. अभी तक कुछ ही सीटों के नतीजे आए हैं. हालांकि, उम्मीद है कि शाम तक सभी सीटों के नतीजे सामने आ जाएंगे और रात तक रिजल्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आधिकारिक रिजल्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि देश में अब किसकी सरकार बनने वाली है.

यह भी पढ़ें: 400 तो छोड़िए महाराष्ट्र, UP और राजस्थान ने NDA को नहीं होने दिया 300 पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget