एक्सप्लोरर

विदेशी मीडिया में भी छाई मोदी की जीत, कहा- देश की जनता ने दिया जनमत

बीबीसी ने लिखा है कि एक बार फिर पीएम मोदी के सामने विपक्ष कमजोर था. विपक्षी दल राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत गठबंधन नहीं बना पाए. बीबीसी ने लिखा है कि भारत की राजनीति में यह मौका बिल्कुल अप्रत्याशित है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में आए परिणाम न सिर्फ भारतीय मीडिया बल्कि विदेशी मीडिया में भी छाया हुआ है. सभी प्रमुख विदेशी अखबारों ने इस जीत के लिए नरेंद्र मोदी पर जनता के विश्वास का नतीजा बताया है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस परिणाम को 'ऐतिहासिक' कहा है. तो वहीं बीबीसी ने इस जीत को 'ऐतिहासिक जनादेश' बताया है.

बीबीसी न्यूज

बीबीसी ने कहा है कि पीएम मोदी पर भले ही देश बांटने का आरोप लगा है लेकिन देश की जनता ने उन्हें जनमत दिया है. पीएम मोदी की जीत ऐतिहासिक है. रुझान सामने आते ही भारत के स्टॉक मार्केट में तेजी देखने को मिला. भारत के मतदाताओं के बीच उनकी छवि को पसंद किया गया.

बीबीसी ने लिखा है कि एक बार फिर पीएम मोदी के सामने विपक्ष कमजोर था. विपक्षी दल राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत गठबंधन नहीं बना पाए. विपक्षी दल मिलकर कोई न्यूनतम साझा कार्यक्रम नहीं बना पाए. बीबीसी ने लिखा है कि भारत की राजनीति में यह मौका बिल्कुल अप्रत्याशित है.

न्यूयॉर्क टाइम्स

'नरेंद्र मोदी इंडियाज वॉचमैन, कैप्चर हिस्टोरिक इलेक्शन विक्ट्री' हेडलाइन के साथ न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, ''वह (पीएम मोदी) खुद को भारत का चौकीदार बताते हैं. उनके हिंदुत्व की छवि, राष्ट्रवाद, लोकलुभावन विनम्रता और गरीबों के लिए कई योजनाओं के कारण बहुमत हासिल कर प्रधानमंत्री बनने में मदद की.''

सीएनएन ने क्या कहा

सीएनएन ने कहा कि मोदी ने देश की जनता के सामने खुद को एक आर्थिक सुधारक के रूप में पेश किया. देश की जनता से उन्होंने वादा किया कि वह भारत को फिर से महान बनाएंगे. देश की सुरक्षा के खातिर खुद को चौकीदार बताया. उनका यह अपील लोगों के दिलों-दिमाग तक पहुंचा और नजीता सामने है.

डॉन ने क्या लिखा

पाकिस्तानी अखबार द डॉन ने लिखा है, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह जबरदस्त जीत है. पीएम मोदी को दूसरी बार मिली जीत इस बात के संकेत हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर जो उन्होंने कहा वह उस मुद्दे पर अजेय हैं.''

द डॉन ने अपने अखबार में पीएम मोदी के ट्वीट को भी जगह दिया है जिसमें उन्होंने विजयी भारत का जिक्र किया है. पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ''सबका साथ +सबका विकास+सबका विश्वास= विजयी भारत. Together we grow. Together we prosper. Together we will build a strong and inclusive India. India wins yet again! #VijayiBharat.''

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, 28 सीटों पर रही विजयी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget