एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव परिणाम: AAP पर चला BJP का झाड़ू, सबसे निचले पायदान पर रही केजरीवाल की पार्टी

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी को न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा जबकि कई उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में मोदी लहर विपक्षी दलों पर कहर बनकर टूटा है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कई उम्मीदवार जमानत बचाने में भी असफल रहे. यही नहीं सत्ता में रहने के बावजूद आप सात में से पांच सीटों पर तीसरे स्थान पर चली गई. 2014 के चुनाव में बीजेपी पहले, आप दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी. इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड 70 में से 67 सीटों पर जीतने में कामयाब रही थी. तब बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी. लेकिन इस चुनाव में तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है.

दिल्ली में बीजेपी ने 2014 को दोहराया है और सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस के उम्मीदवार पांच सीटों पर दूसरे दो सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे. आप की बात करें तो आम आदमी पार्टी पांच सीटों पर तीसरे और दो सीटों पर दूसरे स्थान पर रही.

दिल्ली में बीजेपी को 56.6 प्रतिशत वोट मिले हैं. कांग्रेस पर 22.5 प्रतिशत और आप पर 18.1 प्रतिशत मतदाताओं ने भरोसा जताया है. बीएसपी पर 1.08 प्रतिशत मतदाताओं ने भरोसा जताया.

हर एक सीटों का हाल चांदनी चौक- (बीजेपी नेता हर्षवर्धन जीते) BJP- 52.94 प्रतिशत वोट मिले AAP- 14.74 प्रतिशत वोट मिले (पंकज गुप्ता) Cong- 29.67 प्रतिशत वोट मिले (उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल)

पूर्वी दिल्ली - (बीजेपी नेता गौतम गंभीर जीते) BJP- 55.35 प्रतिशत वोट मिले AAP- 17.44 प्रतिशत वोट मिले (आतिशी) Cong- 24.24 प्रतिशत वोट मिले (अरविंदर सिंह लवली)

नई दिल्ली (बीजेपी उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी जीती) BJP- 54.77 प्रतिशत वोट मिले AAP- 16.33 प्रतिशत वोट मिले (उम्मीदवार ब्रजेश गोयल) Cong- 26.91 प्रतिशत वोट मिले (अजय माकन)

उत्तरी पूर्वी दिल्ली (बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी जीते) BJP- 53.9 प्रतिशत वोट मिले AAP- 13.06 प्रतिशत वोट मिले (दिलीप पांडे, आप) Cong- 28.85 प्रतिशत वोट मिले (शीला दीक्षित, कांग्रेस)

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली (बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस जीते) BJP- 60.49 प्रतिशत वोट मिले AAP- 21.01 प्रतिशत वोट मिले (गुगन सिंह) Cong- 16.88 प्रतिशत वोट मिले (राजेश लिलोथिया)

दक्षिणी दिल्ली- (बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी जीते) BJP- 56.58 प्रतिशत वोट मिले AAP- 26.35 प्रतिशत वोट मिले (राघव चड्ढा) Cong- 13.56 प्रतिशत वोट मिले (विजेंदर सिंह)

पश्चिम दिल्ली (प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जीते) BJP- 60.05 प्रतिशत वोट मिले AAP- 17.47 प्रतिशत वोट मिले (बलबीर सिंह जाखर) Cong- 19.92 प्रतिशत वोट मिले (महाबल मिश्रा)

दिलीप पांडे, पंकज गुप्ता और ब्रजेश गोयल की जमानत तक जब्त हो गई. बॉक्सर विजेंद्र भी अपनी जमानत नहीं बचा पाए. नियम के मुताबिक, कुल पड़े वोट का छठा हिस्सा नहीं मिलने पर, उस उम्मीदवार की जमानत जब्त मानी जाती है.

2014 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था. वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो बीजेपी पर 46.6 प्रतिशत मतदाताओं ने भरोसा जताया था. कांग्रेस को 15.2 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी (आप) को 33.1 प्रतिशत वोट मिले थे. 2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 32.2 प्रतिशत, आप को 54.3 प्रतिशत और कांग्रेस को 9.7 प्रतिशत वोट मिले थे.

लोकसभा चुनाव: BJP अकेले 300 और NDA 350 के पार, अमित शाह बोले- महाविजय के महानायक हैं मोदी

2019 के मुकाबले 2014 और 2015 के चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो यह आम आदमी पार्टी के लिए किसी खतरे से कम नहीं है. आप ने अपनी हार की आशंकाओं को देखते हुए चुनाव से पहले दिल्ली में गठबंधन की कोशिश की थी लेकिन कांग्रेस ने इनकार कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget