एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की बीजेपी-शिवसेना को चेतावनी, कहा- दलित वोट को कम ना आंके

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी और शिवसेना ने तकरार के बावजूद 2019 का लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है. बीजेपी ने शिवसेना के आगे नरम रुख दिखाते हुए 25 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनाई.

Lok Sabha Election 2019: महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना को 23 सीटें देकर अपने पाले में रखने में कामयाब हो गई है. लेकिन राज्य में बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरपीआई के नेता और राज्यसभा सांसद रामदास आठवले का बयान उसकी मुश्किलें बढ़ा सकता है. गठबंधन में अनदेखी होने के बाद रामदास आठवले ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बीजेपी को दलित वोटर को कम नहीं आंकना चाहिए.

गठबंधन में कोई सीट नहीं मिलने की वजह से रामदास आठवले बीजेपी से नाराज हैं. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं बीजेपी-शिवसेना के नेताओं के फैसले से नाराज हूं. बीजेपी 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, शिवसेना को 23 सीट मिली हैं. आरपीआई को कम से कम एक लोकसभा सीट मिलनी चाहिए ती. मैंने मुंबई नॉर्थ ईस्ट सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी.''

हालांकि रामदास अठावले ने एनडीए से अलग होने से भी मना किया है. उन्होंने कहा, ''हमने एनडीए में रहने का फैसला किया है, पर बीजेपी-शिवसेना को दलितों के वोट को हल्के में नहीं लेना चाहिए. इस अनदेखी की वजह से उनके बीच में गलत मैसेज जाएगा.''

रामदास आठवले अभी भी एक लोकसभा सीट की मांग कर रहे हैं. रामदास आठवले ने कहा, ''हम एक लोकसभा सीट और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आठ सीट चाहते हैं. बीजेपी-शिवसेना को हमारी मांगों की तरफ ध्यान देना चाहिए.''

प्रकाश अंबेडकर की पार्टी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता की प्रकाश की पार्टी कोई सीट जीत सकती है, पर उनकी वजह से कांग्रेस और एनसीपी को नुकसान होगा. अंबेडकर की राजनीति बीजेपी-शिवसेना को फायदा देगी.'' रामदास आठवले ने खराब अनुभव का हवाला देते हुए कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन करने से इंकार किया है.

महाराष्ट्र में चार चरणों में चुनाव होंगे पहला चरण, 11 अप्रैल- वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम दूसरा चरण, 18 अप्रैल- बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर. तीसरा चरण, 23 अप्रैल- जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सात, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले. चौथा चरण, 29 अप्रैल- नंदुरबार, धुले, दिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी.

महाराष्ट्र: NCP ने 5 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, अजित पवार के बेटे पार्थ को भी टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget