एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी की जगह आगे कौन बीजेपी में हो सकता है PM चेहरा, इंडिया टुडे के सर्वे में इस नेता को सबसे ज्यादा मिले वोट

Lok Sabha Election 2024: आखिर कौन हो सकता है नरेंद्र मोदी के बाद अगला प्रधानमंत्री का चेहरा. आइये जानते हैं सर्वे में कौन-कौन नेता मोदी के बाद प्रधानमंत्री पद की रेस में चल रहे हैं.

PM Modi successor: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ अब पीएम मोदी के उत्तराधिकारी की भी चर्चा होने लगी है. आखिर कौन हो सकता है नरेंद्र मोदी के बाद अगले पीएम पद का चेहरा? इसको लेकर इंडिया टुडे ने एक सर्वे कराया है. आइये जानते हैं इस सर्वे में कौन-कौन नेता मोदी के बाद प्रधानमंत्री पद की रेस में चल रहे हैं.

India Today जनवरी 2021 से लगातार मोदी के बाद पीएम कौन चेहरे की रेस को ट्रैक कर रहा है. इसके अनुसार अगस्त 2023 में जो आंकड़े आए हैं, उसमें वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी के बाद सबसे उपयुक्त चेहरा माने जा रहे हैं. इंडिया टुडे के सर्वे में अमित शाह को 29 परसेंट लोग मोदी के बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. हालांकि जनवरी 2021 तुलना में अमित शाह की लोकप्रियता में एक फीसद की गिरावट आई है.

जनवरी 21 में अमित शाह को 30 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त माना था. इसके बाद पीएम पद के लिए उनकी लोकप्रियता में करीब 4 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई थी. जनवरी 2023 में अमित शाह को सिर्फ 26 फीसद लोगों ने पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त माना था. छह माह बाद उनकी लोकप्रियता फिर से बढ़ी और वह 29 प्रतिशत तक पहुंच गई. अमित शाह को पीएम पद के लिए सर्वाधिक 38 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है.    

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं दूसरे नंबर पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदी के बाद पीएम पद की रेस में अमित शाह के बाद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. पीएम पद की लोकप्रियता के मामले में उनका ग्राफ अगस्त 2021 के बाद से लगातार बढ़ रहा है. अगस्त में 21 में जहां 19 प्रतिशत लोगों की पसंद योगी थे. वहीं अगस्त 2023 में 7 परसेंट उनकी लोकप्रियता बढ़कर 26 फीसद तक पहुंच चुकी है. इस लिहाज से देखा जाए तो योगी आदित्यनाथ मात्र 3 प्रतिशत से अमित शाह से पीछे चल रहे हैं.

नितिन गडकरी भी पीएम पद के लिए हैं उपयुक्त चेहरा

नितिन गडकरी भी पीएम पद के चेहरे की रेस में हैं. हालांकि अमित शाह की अपेक्षा उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत लगभग आधा है. जनवरी 2021 से लगातार बढ़ने के बावजूद अगस्त 2023 में नितिन गडकरी की लोकप्रियता 15 फीसद तक पहुंच पाई है. यह आंकड़ा अमित शाह 29 प्रतिशत की तुलना लगभग आधा है. वहीं योगी आदित्यनाथ की अपेक्षा 11 परसेंट कम है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Survey: NDA या INDIA, आज लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में कौन किसको देगा टक्कर? सर्वे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget