एक्सप्लोरर

Election Fact Check: क्या पीएम मोदी के नामांकन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू  थीं मौजूद, जानें

Election Fact Check: लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें फर्जी दावा किया गया है.

Election Fact Check: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है. 

वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  मौजूद थीं. इस दावे को लेकर Factly ने जांच की तो सामने आया है कि द्रौपदी मुर्मू के साथ पीएम मोदी तो मौजूद हैं, लेकिन ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन दाखिल करने के दौरान की फोटो नहीं है. 


Election Fact Check: क्या पीएम मोदी के नामांकन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू  थीं मौजूद, जानें

हमने गूगल पर वायरल पोस्ट को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया एक्स पर किया गया एक पोस्ट मिला. इस पोस्ट में डाली गई फोटो वायरल पोस्ट वाली तस्वीर ही है. 

पीएम मोदी के पोस्ट से पता चला कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद को लेकर नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद थे. साल 2022 में द्रौपदी मुर्मू  के राष्ट्रपति पद को लेकर नामांकन दाखिल करने के दौरान की कई मीडिया रिपोर्ट में भी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की ही फोटो है. 

नरेंद्र मोदी कब नामांकन दाखिल करेंगे?
यूपी की वाराणसी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और पीएम मोदी ने अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पीएम मोदी 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे. 

निष्कर्ष: फैक्टली की जांच से साफ होता है कि पीएम मोदी के नामांकन के दौरान उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मौजूद रहने का वायरल पोस्ट गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. 

Disclaimer: This story was originally published by Factly and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget