एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Lok Sabha Exit Poll 2024: आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में चला मोदी मैजिक! एग्जिट पोल में NDA की बंपर जीत; जानें कितनी मिल रही सीटें?

ABP Cvoter Exit Poll 2024: आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी-चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की तिकड़ी का जादू चलता दिखाई दे रहा है. वहीं, कर्नाटक में भी बीजेपी 2019 के करिश्मे को दोहराती दिख रही है.

ABP Cvoter Exit Poll 2024: देश के अंतिम चरण के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं. एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में एनडीए की बंपर जीत होती दिखाई दे रही है. एबीपी सी-वोटर के अनुसार, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से कांग्रेस को लिए अच्छी खबर नहीं है. जबकि, इन दोनों राज्यों में NDA अलायंस शानदार प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है.

एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी-चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की तिकड़ी का जादू चलता दिखाई दे रहा है. 2019 के मुकाबले 2024 में बीजेपी गठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. एग्जिट पोल में NDA अलायंस को आंध्र प्रदेश की 25 में से 23 सीटें मिलने का अनुमान है. 

आंध्र प्रदेश में NDA अलायंस की बल्ले-बल्ले

आंध्र प्रदेश में बीजेपी को 4-6 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को 14-16 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. वहीं, पवन कल्याण की जनसेना पार्टी को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल में NDA अलायंस को राज्य की 21 से 25 सीटें मिलने की बात कही गई है. आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को 0 सीट मिलने का अनुमान है.

कर्नाटक में मिलेंगी बंपर सीटें!

वहीं, कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर भी एग्जिट पोल आ गए हैं. आंध्र प्रदेश की तरह कर्नाटक में कमल खिलने का अनुमान है. बीजेपी+ को राज्य में अकेले 23-25 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं.  28 लोकसभा सीटों में से NDA अलायंस को कर्नाटक में 24 मिल सकती है. इसी के साथ ही सत्तारूढ़ कांग्रेस को कर्नाटक में 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है. 

2019 में ऐसा था रिजल्ट

आंध्र प्रदेश की 28 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था. 2019 में वाईएसआरसीपी ने राज्य की 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि टीडीपी के खाते में तीन सीटें आई थीं. वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की 28 सीटों में से बीजेपी ने 25, कांग्रेस ने एक, जेडीएस ने एक और आईएनडी ने 1 सीटें जीती थीं. 

(एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिसमें 4129 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर एरर मार्जिन + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget