एक्सप्लोरर

गोडसे विवाद: प्रज्ञा ठाकुर समेत बीजेपी नेताओं पर अमित शाह सख्त, पार्टी ने मामला अनुशासन समिति को भेजा

अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील की मुश्किलें बढ़ने लगी है. भारतीय जनता पार्टी ने दोनों नेताओं से इस बारे में जवाब मांगा है. इस बात की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर दी.

नई दिल्लीः नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान के बाद बीजेपी के नेता अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील की मुश्किलें बढ़ने लगी है. भारतीय जनता पार्टी ने दोनों नेताओं से इस बारे में जवाब मांगा है. इस बात की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर दी. ट्वीट कर अमित शाह ने कहा, ''पार्टी की अनुशासन समिति ने तीनों नेताओं से जवाब मांगकर उसकी एक रिपोर्ट 10 दिन के अंदर पार्टी को दे, इस तरह की सूचना दी गयी है.'' अमित शाह ने तीनों नेताओं के इस बयान को निजी बयान बताया है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''पिछले दो दिनों में अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील के जो बयान आये हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है.'' प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को बताया था देशभक्त गौरतलब है कि मीडिया के सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था. उन्होंने कहा था, ''नाथूराम गोडसे देशभक्त थे... हैं...और रहेंगे, उनको आतंकवादी कहने वाले लोग स्वयं के गिरेबान में झांककर देखें अबकी चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा.'' क्या कहा था बीजेपी सांसद ने वहीं बीजेपी सासंद नलिन ने गुरुवार को कहा, ''गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 72 को मारा, राजीव गांधी ने 17 हजार को मारा. अब आप खुद तय कर लो कि कौन ज्यादा क्रूर है.'' नलिन कटील बीजेपी के टिकट पर यहां से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं. प्रज्ञा ठाकुर को मिला था हेगड़े का साथ इससे पहले कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से सांसद अनंत कुमार हेगड़े के ट्वीट कर कहा था, ''उन्हें खुशी है कि 70 साल बाद बदले हुए वैचारिक माहौल में गोडसे पर बहस हो रही है. नाथूराम गोडसे को आखिरकार इस बहस से खुशी हुई होगी. यह समय मुखर होने और बयान पर शर्मिंदा न होने का है.'' प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के बाद विपक्षियों ने पलटवार किया. मामला बढ़ता देख बीजेपी ने खुद को इस बयान से अलग कर लिया. प्रज्ञा ठाकुर के बयान से उलट बीजेपी ने कहा कि हत्यारे को हत्यारे की तरह देखा जाना चाहिए. विवाद बढ़ता देख प्रज्ञा ठाकुर ने भी ट्वीट कर माफी मांग ली. गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने का मामला, साध्वी के बयान पर EC को वीडियो के साथ भेजी गई रिपोर्ट नाथूराम गोडसे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के बयान पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना,कहा- पूरे देश से माफी मांगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget