एक्सप्लोरर

TV9 Bharatvarsh Survey: यूपी की जिन सीटों पर चलता था मुख्तार अंसारी का सिक्का, लोकसभा चुनाव में वहां कौन जीत सकता है? सर्वे का खुलासा

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल को मुख्तार अंसारी का गढ़ माना जाता है. पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद यहां बीजेपी को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था.

Lok Sabha Election 2024: पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार (28 मार्च) को देर शाम बांदा में हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह बांदा जेल में बंद थे. मुख्तार अंसारी मऊ से पांच बार विधायक रहे. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल को माफिया मुख्तार का गढ़ मना जाता है.

पूर्वांचल की कई लोकसभा सीटों पर उनका सीधा या आंशिक प्रभाव माना जाता है. एक समय वाराणसी, गाजीपुर, बल‍िया, जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली और घोसी में मुख्‍तार अंसारी की तूती बोलती थी. इन जिलों में मुख्‍तार अंसारी और इसके कुनबे का दबदबा माना जाता था. 

इन सीटों पर हाल ही में टीवी9 भारतवर्ष ने एक सर्वे किया था. इस सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने हैं. सर्वे के मुताबिक, मुख्तार अंसारी के प्रभाव वाली लगभग सभी सीटों पर बीजेपी के जीतने की उम्मीद है. इसमें गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ की सीट अहम हैं. पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बीजेपी को इन सीटों पर शिकस्त झेलनी पड़ी थी.  

वाराणसी सीट से जीते थे पीएम मोदी
2019 लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर पीएम मोदी ने जीत हासिल की थी. एकतरफा चुनाव में पीएम मोदी 479,505 मतों के अंतर से चुनाव जीते थे. वहीं, पिछले चुनाव में बलिया सीट पर बीजेपी के खाते में गई थी. यहां से बीजेपी उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद चुने गए. उन्होंने समाजवादी पार्टी ने सनातन पांडे को शिकस्त दी थी.

गाजीपुर में अफजाल अंसारी का दिखा दम
पिछले चुनाव में गाजीपुर संसदीय सीट पर बीजेपी को झटका लगा था और उसके कद्दावर नेता मनोज सिन्हा को हार मिली थी. इस सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने 1,19,392 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी.

जौनपुर और आजमगढ़ में भी बीजेपी को हार
2019 के चुनाव में बीजेपी जौनपुर सीट भी नहीं जीत सकी थी. यहां बीएसपी के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने बीजेपी के कृष्ण प्रताप सिंह को हराया था. इसके अलावा 2019 के संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से भी मैदान में उतरे. यादव बहुल इस संसदीय सीट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को 2,59,874 मतों के अंतर से हराया था.  

घोसी और चंदौली में क्या था रिजल्ट?
लोकसभा चुनाव 2019 में चंदौली सीट पर बीजेपी के टिकट पर डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह चौहान को हराया था. वहीं, घोसी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के अतुल राय ने बीजेपी के हरिनारायण राजभर को 1,22,568 वोटों से हराया है.

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Died: पिता के अपमान के बाद मुख्तार बना खूंखार, बदले की आग में सचिदानंद राय को उनके गांव में घुसकर मारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget