एक्सप्लोरर

Election 2024: गुरुग्राम में 15.5 लाख रुपये की जमीन, भूपेंद्र यादव से ज्यादा कमाती हैं उनकी पत्नी, जानिए कितनी है संपत्ति

Lok Sabha Election: भूपेंद्र यादव ने बताया है कि उनके पास 69,000 रुपये और पत्नी के पास 55,000 रुपये कैश है. बैंक खातों में 10.82 लाख रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के खातों में 23.37 लाख रुपये जमा हैं.

Bhupender Yadav Total Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए कई केंद्रीय मंत्री भी चुनावी मैदान में कूद चुके हैं. इनमें से कई नेता सत्ता की दौड़ के पहले पड़ाव यानी नॉमिनेशन प्रोसेस को को पार कर चुके हैं.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी पहले चरण के तहत होने वाली वोटिंग के लिए राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया है. अपने नॉमिनेशन फॉर्म के साथ भूपेंद्र यादव ने एक ऐफिडेविट भी जमा किया है. इसके मुताबिक, भूपेंद्र यादव संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी बबिता यादव से पीछे हैं.

कितनी है भूपेंद्र यादव की सालाना कमाई?

भूपेंद्र यादव की 2018-19 में कुल कमाई 10.74 लाख रुपये थी. 2019-20 में इनकी कमाई 9.72 लाख रुपये, 2020-21 में 9.31 लाख रुपये, 2021-22 में 15.40 लाख रुपये और 2022-23 में इनकी कमाई 12.07 लाख रुपये रही.

कितनी है पत्नी की सालाना आय?

भूपेंद्र यादव की पत्नी बबिता यादव की 2018-19 में इनकम 41.30 लाख रुपये, 2019-20 में 2.92 करोड़ रुपये, 2020-21 में 3.84 करोड़ रुपये, 2021-22 में 1.50 करोड़ रुपये और 2022-23 में कमाई 1.28 करोड़ रुपये रही.

बैंक अकाउंट में कितनी राशि है जमा?

भूपेंद्र यादव ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 69,000 रुपये और पत्नी के पास 55,000 रुपये कैश है. भूपेंद्र यादव के चार बैंक खातों में 10.82 लाख रुपये जमा हैं. इनकी पत्नी बबिता के खातों में 23.37 लाख रुपये जमा हैं. भूपेंद्र यादव के पास 6.14 लाख रुपये का तो पत्नी के नाम 7.18 लाख रुपये का इंश्योरेंस है.

तीन कार और लाखों की जूलरी भी है पास

भूपेंद्र यादव ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनके और उनकी पत्नी के नाम पर कुल तीन कार हैं. भूपेंद्र यादव के पास 2.90 लाख रुपये की मारुति ऑल्टो और 26.80 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा है. बबिता यादव ने नाम पर 12.33 लाख रुपये की ईकोस्पोर्ट कार है. भूपेंद्र यादव के पास 150 ग्राम सोने की जूलरी है, जिसकी कीमत करीब 10.20 लाख रुपये है. इसके अलावा इनके पास 1000 ग्राम चांदी भी है, जिसकी कीमत करीब 76.5 हजार रुपये है. पत्नी बबिता यादव के पास 1150 ग्राम गोल्ड जूलरी है. इसकी कीमत करीब 78.20 लाख रुपये है. इसके अलावा बबिता के पास हीरे की भी जूलरी है जिसकी बाजार में कीमत करीब 4.90 लाख रुपये है. बैंक में जमा और जूलरी को मिलाकर भूपेंद्र यादव के पास कुल 63.31 लाख रुपये और पत्नी बबिता यादव के पास 1.35 करोड़ की चल संपत्ति है.

कितनी है अचल संपत्ति?

भूपेंद्र यादव ने अपने हलफनामें में बताया है कि उनकी पत्नी बबिता यादव के नाम पर गुड़गांव के जमालपुर गांव में 2700 वर्ग मीटर जमीन है. इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है. इसी गांव में पत्नी के नाम पर 1215 वर्ग. फीट क्षेत्र में बना एक मकान है. इसकी कीमत करीब 15.50 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: यूपी से लेकर तेलंगाना तक बीजेपी ने कितने राज्यों में उतारी दलबदलुओं की फौज? जानें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget