एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'मैं फोटो खिंचाने नहीं आती', तीखे सवालों पर भड़कीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी, 30 साल के रिश्ते पर जानें क्या बोलीं

Lok Sabha Election: प्रियदर्शिनी राजे अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार कर रही है. उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है.

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है. इस बीच सिंधिया ने अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है. वह इलाके में अकेले प्रचार नहीं कर रहे हैं, बल्कि इस बार सिंधिया को अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे का भी साथ मिल गया है. 

प्रियदर्शिनी इलाके में सिंधिया के लिए वोट मांग रही हैं. वह भोजनालय से लेकर फल वालों तक, महिलाओं से लेकर साड़ी की दुकान वालों से अपनी पति को वोट करने की अपील कर रही हैं. 2019 के चुनाव में सिंधिया को इसी लोकसभा सीट पर करारी हार मिली थी. ऐसे में सिंधिया इस बार हर हाल में जीत हासिल करना चाहते हैं.  

'मध्य प्रदेश में हो रहा विकास'
चुनाव प्रचार को लेकर प्रियदर्शनी राजे ने मीडिया से बात की और कहा कि इस साल इलेक्शन बहुत अच्छा रहेगा. इस बार महिलाएं घरों से बाहर निकलेंगी और वोट करेंगी. उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है. मेरी शादी को 30 साल हो गए हैं और मैं यह देख रही हूं कि महाराज और महाराज के परिवार के हाथ यहां कितना विकास हुआ है."

इलाके को अच्छे से जानती हूं-प्रियदर्शिनी 
एमपी तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह काफी खुश हैं और लगातार क्षेत्र में घूम रही हैं. प्रियदर्शिनी ने कहा, " मैं इस इलाके को अच्छे से जानती हूं, मैं महाराज के साथ 30 साल से यहां घूम रही हूं. यहां मेरा यह पहला राउंड नहीं है." उन्होंने कहा कि यहां की जनता से मेरा रिश्ता राजनीतिक नहीं है, बल्कि पारिवारिक है. मैं फोटो खिंचाने नहीं आती हूं, मैं कभी भी यहां लोगों को फोन करके नहीं आती. वह हमेशा यहां आती रहते हैं.  

सिंधिया परिवार का गढ़ है गुना
इस संसदीय क्षेत्र में अब तक 19 चुनाव हुए हैं, जिनमें से 14 बार सिंधिया परिवार के सदस्य निर्वाचित हुए. विजयाराजे सिंधिया छह बार निर्वाचित हुईं तो माधवराव सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया चार-चार बार निर्वाचित हुए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्ष 2019 का चुनाव यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर लड़े थे और उनके खाते में हार आई थी. इस बार वह बीजेपी के टिकट पर ताल ठोंक रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ABP News-CVoter Survey: दिल्ली चाहती है नरेंद्र मोदी फिर से बनें पीएम, जानें दूसरे नंबर पर कौन? सर्वे का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget