एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Voting Highlights: बम-हिंसा और बवाल के साथ निपटा लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग

Lok Sabha Election 1st Phase Voting Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग शुक्रवार शाम छह बजे संपन्न हुई.

Key Events
Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates India General Election Polling Voting Percentage 102 Constituency Lok Sabha Election 2024 Voting Highlights: बम-हिंसा और बवाल के साथ निपटा लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है. (फाइल)
Source : PTI

Background

Lok Sabha Election 2024 1st Phase Voting Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) को मतदान हुआ. वोटिंग सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चली. चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक लगभग 60 फीसदी मतदान हुआ. इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर वोट डाले गए. 

पहले चरण में 16 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. आम चुनाव इस बार सात चरणों में हो रहा है. आगे दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण के तहत सात मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत एक जून को 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजों का ऐलान चार जून, 2024 को किया जाएगा. 

मतदाता सूची में आप यूं ढूंढ सकते हैं नाम

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने इस बार वोटर्स की सहूलियत के लिए कई ऐप तैयार किए हैं, जिनके जरिए मतदाता सूची में आसानी से आप नाम ढूंढ सकते हैं. वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए किस मतदाता को किस मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालना है और उसका बूथ कौन सा है, इसकी डिटेल भी मिल सकती है. ईसीआई ऐसे कई ऐप्स का इस्तेमाल कर रहा है. 

...तो आम चुनाव के लिए ये हुए हैं बंदोबस्त 

इस बार 97 करोड़ के लगभग (96.8 करोड़) पंजीकृत मतदाता हैं और देश में 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव के लिए 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी हैं, जबकि 55 लाख ईवीएम और चार लाख वाहनों की व्यवस्था है. चुनावी तारीखों की घोषणा के दौरान चुनाव आयोग की ओर से साफ किया गया था कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और चुनाव में हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

साल 2019 में कब-कब डाले गए थे वोट?

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस समय भी सात चरणों में ही मतदान हुआ था. हालांकि, तब 11 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा की 91 सीटों पर मतदान हुआ था. दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 95, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 117, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 71, पांचवें चरण में छह मई को 50, छठे चरण में 12 मई को 59 और सातवें चरण में 19 मई को 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था. नतीजे 23 मई 2019 को आए थे.

19:20 PM (IST)  •  19 Apr 2024

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: पहले चरण में जहां हुई सर्वाधिक हिंसा, वहीं सबसे ज्यादा मतदान भी!

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) को हिंसा की सर्वाधिक घटनाएं पश्चिम बंगाल में देखने को मिलीं. हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से दावा किया गया कि वहां पर वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से हुई. इस बीच, जब वोटिंग संपन्न हुई और शाम पांच बजे तक के वोटरटर्न आउट के आंकड़े आए तो रोचक जानकारी सामने आई. शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ. चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, बंगाल में पांच बजे तक सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला. वैसे, वोट डालने के मामले में बिहार सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से पिछड़ गया. वहां सबसे कम सिर्फ 46.32 प्रतिशत मतदाताओं ने ही शाम पांच बजे तक वोटिंग की. 

18:50 PM (IST)  •  19 Apr 2024

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: सांप्रदायिक ताकतों को सिर्फ...वोट डालने के बाद एसटी हसन ने किया दावा

समाजवादी पार्टी (सपा) के एसटी हसन ने यूपी के मुरादाबाद में शुक्रवार को वोट डालने के बाद कहा- यह चुनाव सिर्फ आज के लिए या फिर आपके और मेरे लिए नहीं है. यह वोटिंग आगे की पीढ़ियों के लिए काम आएगी. संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. ऐसे में हमें आज के दिन को बचा के रखना है. सिर्फ इंडिया अलायंस ही सांप्रदायिक ताकतों को मात दे सकती हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी मां ने मुझे यह घर...', ममता बनर्जी के लिए क्यों इतनी खास है भवानीपुर सीट, जानें क्या है इसका इतिहास?
'मेरी मां ने मुझे यह घर...', ममता बनर्जी के लिए क्यों इतनी खास है भवानीपुर सीट, जानें क्या है इसका इतिहास?
असम विधानसभा चुनाव में अकेले हाथ आजमाएगी हेमंत सोरेन की JMM, 19 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
असम विधानसभा चुनाव में अकेले हाथ आजमाएगी हेमंत सोरेन की JMM, 19 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: अनीत पड्डा की किलर वॉक… ट्रोल्स को करारा जवाब | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: मन्नत की बुराई सुनना विक्रांत को नहीं गवारा, क्या इशिका को मिलेगी डांट ? | Mannat Har Khushi Paane Ki
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का 24वां दिन..'लिटिल इंडिया' पर बरसी मिसाइलें | Nuclear plant
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का अगला चरण..चलेगा एटम बम? | Nuclear power plant | Breaking
Trump Final Ultimatum on Hormuz: ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टुक! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजदूरों को 5 KG के सिलेंडर में दी जाएगी प्राथमिकता, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
मजदूरों को 5 KG के सिलेंडर में दी जाएगी प्राथमिकता, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
'हर संकट का बोझ आखिर लोगों पर ही क्यों?' प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार
'हर संकट का बोझ आखिर लोगों पर ही क्यों?' प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
बतौर कप्तान पहले सीजन में IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
बतौर कप्तान पहले सीजन में IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Indoor Air Pollution: घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
फ्लाइट में अचानक खराब हो जाए तबीयत या हो जाए मौत, क्या तब भी मुआवजा देती हैं एयरलाइंस?
फ्लाइट में अचानक खराब हो जाए तबीयत या हो जाए मौत, क्या तब भी मुआवजा देती हैं एयरलाइंस?
Embed widget